5 लाख टन नमक बहा ले गया बिपरजॉय, अब कीमत बढ़ने का सता रहा है डर

Updated on 17-06-2023 07:35 PM
नई दिल्ली: बिपरजॉय साइक्लोन (Biparjoy Cyclone) का लैंडफॉल गुजरात के तटीय इलाके में चुका है। गुरुवार को इस तूफान ने कच्छ समेत गुजरात के तयीय इलाकों में तबाही मचाई। इस तूफान के चलते आर्थिक रूपससे बड़ा नुकसान हुआ है। खासकर उद्योग धंधे और इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। शुरुआत रिपोर्ट की माने तो बिपरजॉय साइक्लोन के चलते करीब 5000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ये तूफान 500000 टन नमक अपने साथ बहा ले लिया। बंदरगाहों पर भारी तबाही मची है।

तूफान के लैंडफॉल के बाद वहां मची तबाही के चलते पोर्ट्स बंद है। लाखों की संख्या में पेड़ उखड़ गए हैं, हाईवे पानी से भरा है, सड़क यातायात बंद है। जिसके चलते पोर्ट का पूरा ऑपरेशन ठप है। गुजरात चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ( GCCI) के मुताबिक इस तूफान ने करीब 5000 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। यहां उद्योग-धंधे को दोबारा से शुरु करने में वक्त लग रहा है। बिजली के खंभे उखड़ चुके है। बिजली-टेलीकॉम सर्विस बाधित है। सौराष्ठ-कच्छ रीजन में सीमेंट, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, पोर्ट्स, साल्ट मैन्यूफैक्चरिंग समेत छोटे-बड़े उद्योगों का पूरा हब है। ये एरिया इस तूफान की वजह से बुरी तरह से प्रभावित है।


5 लाख टन नमक बहा, कीमतों पर होगा असर

कच्छ इलाका नमक के प्रोडक्शन के लिए जाना जाता है। यहां रोज 2 लाख टन नमक का उत्पादन होता है। बिपरजॉय की वजह सबसे ज्यादा नमक इंडस्ट्री को नुकसान हुआ है। कच्छे के मोरबी, नवलखी इलाके में इस तूफान के कारण 5 लाख टन से अधिक का नमक बह गया है। नमक के कारोबार को हुए इस नुकसान के बाद नमक की कीमत में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलूभाई जडेजा के मुताबिक इस तूफान के कारण करीब 500 नमक उद्योगों को भारी नुकसान हुआ है। जिसका असरइंडस्ट्रियल साल्ट की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। नमक के अलावा सीमेंट उद्योगों को भारी नुकसान हुआ है। पोर्ट्स बंद होने की वजह से माल की ढुलाई बंद है। बिजली आपूर्ति बंद होने की वजह से उद्योग, कारखाने शुरू होने में वक्त लग रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.