आईपीएल में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में आखिरी नाम एबी डिविलियर्स का है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके डिविलियर्स ने लीग से कुल 102 करोड़ रुपये कमाई हैं। वह अब संन्यास ले चुके हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पहले तीन सीजन डेक्कन चार्जर्स के साथ थे। 2011 में उन्हें मुंबई ने खरीदा। रोहित को अभी तक आईपीएस से सैलरी के रूप में 178 करोड़ रुपये मिले हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। अभी तक लीग से उनकी कमाई 176 करोड़ रुपये रही है।
विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। पहले सीजन में वह अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में शामिल हुए थे। अभी तक उनकी आईपीएल सैलरी 173 करोड़ रही है।
इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही आईपीएल से संन्यास ले चुके सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं। मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले रैना की लीग से कुल कमाई 110 करोड़ रुपये रही है।
आईपीएल के सबसे सफल ऑलराउंडर में शामिल रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया। अभी वह चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। उनकी अभी तक की सैलरी 109 करोड़ रुपये रही है।
आईपीएल में सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले सुनील नरेन लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। 2012 में उन्होंने डेब्यू किया था और अभी तक 107 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में पा चुके हैं।
आईपीएल में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में आखिरी नाम एबी डिविलियर्स का है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके डिविलियर्स ने लीग से कुल 102 करोड़ रुपये कमाई हैं। वह अब संन्यास ले चुके हैं।