बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट ने डॉली चायवाला को बनाया ब्रांड एंबेसेडर? जानिए क्या है सच्चाई

Updated on 10-04-2024 02:13 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं। इनमें दावा किया गया है कि दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 12 के लिए डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala) को अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के पांचवें अमीर शख्स बिल गेट्स पिछले महीने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए भारत आए थे। इस दौरान वह डॉली चायवाला की टपरी पर भी गए थे। डॉली चायवाला की टपरी पर चाय पीते बिल गेट्स के वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था। स्वैग के साथ चाय बेचने वाले 'डॉली चायवाले' ने जबसे गेट्स को चाय पिलाई है, तब से वह इंटरनेट पर सनसनी बने हुए हैं। चाय बेचने के खास स्टाइल के लिए मशहूर 'डॉली चायवाला' रातों-रात स्टार बन गए।

डॉली चायवाला को विंडोज 12 का ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने की अफवाह इंस्टाग्राम पर The Bindu Times नाम के एक पैरोडी अकाउंट द्वारा किए गए पोस्ट से शुरू हुई। इस पोस्ट में साफ लिखा गया था कि यह कंटेंट केवल मजाकिया के लिए डाला गया है लेकिन इंस्टाग्राम यूजर्स ने इसे हाथोंहाथ लिया। इंस्टाग्राम पर इसे खूब शेयर किया गया। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। इस तरह इस पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है और इसे केवल मजाक के तौर पर पोस्ट किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है और इसके फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के टॉप पांच अमीरों में शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 153 अरब डॉलर है।

मोदी का चाय पिलाने की इच्छा

गेट्स ने जब डॉली चायवाला की वीडियो पोस्ट की तो रातोंरात वह इंटरनेट पर छा गए। बाद में जब उनसे गेट्स के बारे में पूछा गया था तो डॉली चायवाला ने कहा था, 'मैं उन्हें नहीं जानता हूं। मुझे केवल इतना पता था कि वह किसी विदेशी मुल्क से आए हैं और मुझे उन्हें चाय पिलानी है। दूसरे दिन जब मैं नागपुर पहुंचा तो मुझे पता चला मैंने किसे चाय पिलाई है।' डॉली चायवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चाय पिलाने की इच्छा जताई और कहा कि आज मुझे अहसास हुआ कि मैं नागपुर का डॉली चायवाला बन गया हूं। उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय पिलाना चाहता हूं। मैं सबको मुस्कराहट के साथ चाय पिलाता हूं और बदले मैं लोग भी मुझे प्यार करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.