
भोपाल। बाइक सवार बदमाश एक बार फिर शहर में सक्रिय हो गए है। इस बार बाइक सवार बदमाशों ने बागसेवनिया इलाके में तीन घंटे में दो लोगाें को अपना शिकार बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस दोनों वारदात में एफआइआर दर्ज कर ली है। बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक साकेत नगर निवासी 23 वर्षीय कृतिका बरगाह रविवार दोपहर सात बजे के बाहर से लौट रही थी, उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ लूट की वारदात की। बाइक सवार बदमाश उनके कंधे पर टंका बैग लूटकर फरार हो गए। उसमें 26 हजार रुपये रखे थे। घटना के बाद बदमाशों का उन्होंने पीछा भी किया,लेकिन बाइक सवार बदमाश तेजी से बाइक चलाकर फरार हो गए। उनकी शिकायत के बाद आरोपितों की तलाश में जुटी है।
मोबाइल छीनकर हो गए फरार हो गया
दूसरी वारदात बागसेवनिया में पढाई करने वाली छात्रा का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए। वह बैतूल से भोपाल पढाई करने के लिए आइ है। लूटा गया मोबाइल की कीमत करीब 19 हजार रूपये है। वह दिन के समय बाहर से घर वापस आ रही थी, रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसेक मोबाइल पर बात करते हुए देखा तो वह उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
एक माह बाद हुए सक्रिय
करीब एक माह बाइक सवार बदमाश सक्रिय होकर वारदात करने में सक्रिय हुए हैं। घटना की जानकारी आला अधिकारियों दे दी गई है। इसके बाद आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में आरोपितों की तलाश के क्राइम ब्रांच से भी मदद मांगी है। क्राइम ब्रांच ने एक टीम बागसेवनिया पुलिस की मदद करने दे दी है।