बिहार के लाल का भौकाल, मैच में 10 विकेट लेकर हरियाणा के छक्के छुड़ा दिए

Updated on 21-01-2023 06:34 PM
रोहतक: तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मैच में 10 विकेट लिए जिससे बंगाल ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में हरियाणा को पारी और 50 रन से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। हरियाणा ने फॉलोऑन करते हुए चौथे दिन सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 177 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसके बाकी बल्लेबाज केवल 10 ओवर तक ही टिक पाए और उसकी पूरी टीम 206 रन पर आउट हो गई।


बिहार में जन्मे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बॉलर आकाश (51 रन देकर पांच विकेट) ने अजीत चहल और अमित राणा को आउट करके मैच की दूसरी पारी में भी पांच विकेट हासिल किए। आकाश ने पहली पारी में 61 रन देकर पांच विकेट लिए थे और हरियाणा को 153 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैच में 112 रन देकर 10 विकेट लिए। उनके अलावा दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने तीन और इशान पोरेल ने दो विकेट लिए।
    बंगाल ने अनुस्तूप मजूमदार के 145 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 419 रन बनाए थे। इस जीत से मनोज तिवारी की अगुवाई वाली बंगाल की टीम के 32 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में चोटी पर है। उसने चार मैचों में जीत दर्ज की है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। बंगाल में इस तरह से एक मैच शेष रहते ही क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर दी। उसका अगला मुकाबला मंगलवार से ईडन गार्डन्स में ओड़िशा से होगा।
    ग्रुप ए के अन्य मैचों में मेरठ में उत्तर प्रदेश ने ओडिशा के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर ड्रॉ छूटे मैच में तीन अंक हासिल किए। उत्तर प्रदेश ने ओडिशा के 226 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 362 रन बनाए थे। ओडिशा की टीम ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की तथा शुभ्रांशु सेनापति के 145 रन और अनुराग सारंगी की 91 रन की पारी की मदद से चार विकेट पर 335 रन बनाए।

    नादौन में हिमाचल प्रदेश और नागालैंड के बीच खराब मौसम से प्रभावित मैच ड्रॉ रहा। हिमाचल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले। उत्तराखंड में देहरादून में खेले गए एक अन्य मैच में बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। बड़ौदा की टीम पहली पारी में 86 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में उत्तराखंड ने 199 रन बनाए थे। बड़ौदा ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 336 रन बनाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.