Bihar News 'पूजा के लिए चंदा नहीं दिया तो पीट-पीट कर मार डाला', सनसनीखेज वारदात से थर्राया नालंदा

Updated on 24-06-2026 12:31 PM
नालंदा: अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव के पास बाबा चौहरमल पूजा के लिए चंदा नहीं देने पर दो युवकों के साथ गंभीर रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है ।

मृतक के घरवालों का प्रदर्शन

घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने मंगलवार को नोआवां गांव के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग किया था । मृतक अस्थावां थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय चिंटू कुमार उर्फ छोटू यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल 17 वर्षीय सचिन कुमार है।

चंदा नहीं देने पर बेरहमी से की गई थी पिटाई

परिजनों के अनुसार, 21 जून को दोनों युवक कोनंद गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बाबा चौहरमल पूजा के नाम पर एक हजार रुपये चंदे की मांग की। आरोप है कि चंदा देने से इनकार करने पर दोनों युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिंटू की हालत लगातार बिगड़ती गई। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घरवाले बोले- ये मॉब लिन्चिंग

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को नोआवां गांव के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मृतक के परिजन इस घटना को मॉब लिंचिंग करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि चंदा नहीं देने पर युवकों को निशाना बनाकर सामूहिक रूप से हमला किया गया, जिसके कारण चिंटू की जान चली गई।

पुलिस बता रही सड़क हादसा

नालंदा में संबंधित इलाके के डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चंदा वसूली कर रहे कुछ युवकों ने बाइक के सामने बांस फंसा दिया था, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद विवाद और मारपीट की घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डीएसपी ने कहा कि मृतक के भाई के बयान पर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.