बिहार में NDA की विजय का माहौल, नीतीश कुमार की बनेगी सरकार; पटना में बोले सीएम मोहन यादव

Updated on 01-11-2025 11:58 AM
भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 अक्टूबर को राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में जमकर प्रचार किया। उन्होंने पटना जिले की मानेर विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी जितेंद्र यादव और दीघा विधानसभा में संजीव चौरसिया के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। सीएम डॉ. यादव बिहार में लगातार चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। कई विधानसभा सीटों पर उनका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। उनकी रैलियों में जनसैलाब उमड़ रहा है।जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में यह मेरा 7वें दिन का दौरा है। बिहार चुनाव में एनडीए की विजय का वातावरण बना हुआ है। बिहार में एक बार फिर एनडीए के नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। पिछले 20 साल में बिहार बदल गया है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से मेरा अलग संबंध है। यहां हमारे कुल की बराह देवी का मंदिर है। बिहार सम्राट अशोक के कार्यकाल के लिए भी पहचाना जाता है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब ने सूर्य भगवान का मंदिर बनवाया था।
बिहार में भी दिख रहा बदलाव
सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि देश में आज 56 इंच वाले नरेंद्र मोदी की सरकार है। उनके मार्गदर्शन में अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर देश में एक चींटी तक नहीं मरी। शांति से सब हो गया। यह हमारा सरकार चलाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो तीन तलाक के सुप्रीम कोर्ट तक के फैसले को पलटने का कार्य किया था। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उज्जैन में बाबा महाकाल के महालोक का शुभारंभ हुआ है। वे सनातन संस्कृति के सबसे बड़े रक्षक हैं। मध्यप्रदेश के मुखिया ने कहा कि जल्द ही यमुना के किनारे मथुरा में कृष्ण-कन्हैया का भी तीर्थ बनेगा। मध्यप्रदेश के साथ बिहार भी बदला है। मध्यप्रदेश में भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनाया है। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।
बिहार का अपमान करता है विपक्ष
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार में एक ही परिवार के नेता चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी, जिनकी दादी ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटा था, उनकी वाणी पर नियंत्रण नहीं है। राहुल पता नहीं क्या-क्या बोलते हैं। नादान नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ऐसी भाषा बोली, जिसे सुनकर हर व्यक्ति शर्मसार हो जाए। वे बिहार में आकर छठी मैया का अपमान करते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बिहार के लोगों को अपराधी बताती हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताते हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ऐसी भाषा बोलने वालों का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। आप लोग 6 नवंबर को कमल का बटन दबाकर इन्हें सबक सिखाएं।
बहनों को होगा लाभ
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को तीर्थ बनाया जा रहा है। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। बिहार में भी अभी बहनों को 10 हजार मिले हैं और आगे इसे 2 लाख रुपए तक लेकर जाने की योजना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो कहा जाता है, उसे करके दिखाया जाता है। चुनाव के बाद दीघा की धरती पर एनडीए का विजयी जुलूस निकलेगा।
अब तक इन विधानसभाओं में सीएम ने किया प्रचार
गौरतलब है कि डॉ. मोहन यादव का बिहार दौरा 16 अक्टूबर से शुरू हुआ था। उन्होंने अभी तक कुम्हरार, विक्रम, गया, हिसुआ, बगहा, सहरसा, सिकटा, कटोरिया (बांका), नाथनगर (भागलपुर), आलमनगर (मधेपुरा) का दौरा कर लिया है। यहां उनकी रैलियों में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों को डॉ. मोहन यादव की तथ्यपरक बातों ने अपनी ओर खींचा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.