बिहार चुनाव: महुआ में फिर गूंज रही 'बांसुरी', लेकिन अब मैदान बंटा हुआ, जानिए तेज प्रताप के लिए कैसा समीकरण

Updated on 31-10-2025 01:47 PM
वैशाली: देख-देख, हेलिकॉप्टर से कौन उतर रहल बा... वैशाली जिले के हरपुर-ओस्ती गांव में यह आवाज़ उस वक्त गूंज उठी, जब तेज प्रताप यादव का हेलिकॉप्टर अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। गांव में एक तरफ उत्सव का माहौल था, तो दूसरी ओर लालू युग की यादें ताज़ा हो गईं। महिलाएं दौड़कर देखने आईं, युवक मोबाइल निकालकर सेल्फी लेने लगे- 'लालू जी के बेटा आईल बाड़े!' बता दें, खुद को 'कृष्ण' बताने वाले तेज प्रताप यादव दूसरी बार महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं।


तेज प्रताप की पहचान की सबसे बड़ी वजह- 'लालू का बेटा'

महुआ के लोगों के लिए तेज प्रताप यादव आज भी 'लालू यादव का बेटा' ही हैं- चाहे वह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हों या पूर्व विधायक। महिलाओं में उनके प्रति अब भी लगाव झलकता है। स्थानीय महिला सुमित्रा देवी कहती हैं, 'वो बहुत अच्छे हैं, सबसे मिलते हैं। यहां अस्पताल भी बनवाए थे।'

युवाओं के लिए 'तेजु भइया' – बांसुरी बजाने वाला नेता

युवाओं में तेज प्रताप को ‘तेजु भइया’ कहा जाता है, जो बांसुरी बजाते हैं और खुद को कृष्ण जैसा बताते हैं। पहली बार वोट डालने वाले 20 वर्षीय निर्मल कुमार कहते हैं, 'तेजु भइया बांसुरी बजाते हैं, सच भी बोलते हैं। भीड़ उसी तरह खिंचती है, जैसे कृष्ण के पीछे गायें आती थीं।'

अब अपने ही दल से चुनावी मैदान में तेज प्रताप!

तेज प्रताप यादव इस बार अपने नए दल जनशक्ति दल से चुनाव लड़ रहे हैं। भाई तेजस्वी यादव और राजद (RJD) से दूरी के बाद उन्होंने समस्तीपुर की हसनपुर सीट छोड़कर महुआ की अपनी पुरानी जमीन पर वापसी की है। महुआ में तेज प्रताप के आने से मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां राजद के मौजूदा विधायक डॉ. मुकेश कुमार रौशन मैदान में है तो एलजेपी (आर) के संजय कुमार सिंह एनडीए के प्रत्याशी हैं।

महुआ में समीकरण मुश्किल, लोकप्रियता बरकरार

स्थानीय जानकारों का कहना है कि तेज प्रताप की लोकप्रियता और लालू परिवार की विरासत के बावजूद गणित उनके पक्ष में नहीं है। युवा नवनीत कुमार कहते हैं, 'अब लोग गठबंधन की ताकत भी देख रहे हैं। एनडीए का उम्मीदवार भी मजबूत है और राजद के मौजूदा विधायक को संगठन का पूरा साथ है।' उन्होंने कहा कि महुआ में पासवान और गैर-राजद, गैर-मुस्लिम वोटर एक बड़ा वोट बैंक हैं, जिससे मुकाबला और कड़ा हो गया है।

‘लालू जी के संस्कार, पर अब अलग राह’

कई मतदाताओं का कहना है कि भले ही तेज प्रताप अब अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन लालू यादव के बेटे होने की वजह से उनके प्रति लोगों में स्नेह है। लालू यादव ने ओबीसी और पिछड़े वर्गों को राजनीति में आवाज़ दी थी, वही छवि आज भी लोगों के मन में है।

दादी की तस्वीर लेकर नामांकन, भाई पर कटाक्ष

तेज प्रताप ने नामांकन के दौरान अपनी दादी मराछिया देवी की तस्वीर साथ रखी- यह उनके लिए विरासत और स्वतंत्रता दोनों का प्रतीक माना गया।
हालांकि उनका यह बयान कि- 'अगर तेजस्वी महुआ आएंगे तो मैं राघोपुर जाकर उनके खिलाफ प्रचार करूंगा', परिवार के भीतर गहरे मतभेदों की झलक दिखाता है।

‘भीड़ वही है, पर समय बदल गया’

महुआ की सड़कों पर अब भी 'लालू के बेटा आईल बा' की गूंज सुनाई देती है। तेज प्रताप की शैली, भाषा और देहाती करिश्मा लोगों को उनके पिता की याद दिलाता है। लेकिन पुराने रिश्ते अब बिखर चुके हैं, और तेजु भइया के पास अपना स्थायी वोट बैंक नहीं दिखता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.