बिहार की अदालत ने एकता और शोभा कपूर के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

Updated on 29-09-2022 06:21 PM
प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं, हालांकि इस बार एकता और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है, जिससे एकता की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने एकता के खिलाफ वारंट जारी किया है, जिसकी वजह प्रोड्यूसर की एक वेब सीरीज है, जिससे सैनिकों की पत्नियों को दूसरे आदमी के साथ संबंध बनाकर एन्जॉय करते दिखाया गया है।

बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म, टीवी और वेब सीरिज की निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट एकता कपूर की ओर से बनाई गई XXX वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने के खिलाफ दर्ज मुकदमा मामले में किया गया है। वारंट बेगूसराय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार के न्यायालय से जारी किया गया है।

क्या है पूरा मांजरा
दरअसल ये पूरा मांजरा एकता कपूर की एक वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स सीजन 2' से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि सीरीज में 2 सैनिकों की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनकर सीन दिखाए गए हैं और ऐसा दिखाया गया है कि जब सैनिक अपनी ड्यूटी पर जाते हैं, तब पत्नियां किसी और आदमी के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। बता दें कि पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से 6 जून 2020  को  सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। इसी को लेकर पूर्व सैनिकों में गुस्सा है और उनकी ओर से एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था।

गुस्से में सैनिक
इस मामले में फरवरी 2021 को एकता कपूर और शोभा कपूर को उपस्थित होकर जवाब देने के लिए सम्मन जारी किया गया था, जिसमें एकता कपूर के ऑफिस में भी समन रिसीव किया गया था। केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व सैनिकों की ओर से कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर इस पर आपत्ति जताई गई थी। अब कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने कहा कि 524/सी 2020 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.