बिहार BJP के बॉस संजय सरावगी की नई टीम, जानिए किन लोगों को मिल सकती है जगह?

Updated on 30-12-2025 01:32 PM
पटना: नई दिल्ली में लगातार हो रही बैठकों के बाद प्रदेश भाजपा का तापमान इस सर्दी में भी गर्म होने लगा है। ये सब जानते है कि प्रदेश भाजपा संगठन का विस्तार खरमास यानी 14 जनवरी 2025 के बाद होना है। पर जोड़ तोड़ की जुगाड़ में गणेश परिक्रमा का अवसर कोई नहीं छोड़ने जा रहा है। जिसकी जहां पहुंच, वहां के दरवाजे तक दस्तक देने लगे हैं।


क्यों मची हलचल?

दरअसल,बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर ‎बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी को उपहार स्वरूप मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तस्वीर वाला मोमेंटो तथा मधुबनी पेंटिंग से बनी शॉल भेंट की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा का पारा हाई हो गया है।

प्रदेश अध्यक्ष समय ले सकते हैं!

भाजपा भीतरखाने की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष संगठन खड़ा करने में समय लेंगे। उनके बारे में यह कहा जाता है कि वे किसी हड़बड़ी में कोई निर्णय नहीं लेते। सब कुछ समझ कर करेंगे। वह भी इसलिए कि संजय सरावगी कभी प्रदेश संगठन के किसी पद पर नहीं रहे हैं। इसलिए प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण पद और दायित्व को समझेंगे और तब निर्णय करेंगे।

कौन कौन होंगे इनके सिपहसालार

प्रदेश अध्यक्ष बने संजय सरावगी ने मीडिया के सामने एक बात तो स्पष्ट कर दी थी कि वे संगठन में पुराने और जमीनी कार्यकर्ता को जगह देंगे। उनके इस बयान के बाद ही मीडिया में यह बात सुर्खियों में आई कि संगठन को आयातित लोगों से मुक्त रखेंगे। वे खुद विद्यार्थी परिषद से रहे हैं तो ऐसे लोग संगठन में रहेंगे, इसकी संभावना ज्यादा है।

क्या होगी प्राथमिकता?

बीजेपी के भीतर संगठन को ले कर एक ट्रेंड बना हुआ है। वह यह कि संगठन कुछ इस तरह से खड़ा किया जाए कि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन मजबूत हो। संगठन की दूसरी दृष्टि होगी यह होगी कि भाजपा भविष्य की राजनीति को ले कर किसे साधना चाहती है? मिली जानकारी के अनुसार भाजपा का मिशन माइनस यादव, ओबीसी और ईबीसी है। इस वर्ग से संगठन के पदाधिकारियों की संख्या ज्यादा होगी। सवर्ण इसके आधार वोट हैं तो इसका भी संतुलन दिखेगा। अब यह तो खरमास के बाद पता चलेगा कि संगठन का स्वरूप किस सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण को कितना संतुष्ट कर पाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.