बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स ने जीता ISRL सीजन-1 : तीनों कैटेगरी में होम टीम बेंगलुरु के राइडर बने चैंपियन

Updated on 26-02-2024 12:53 PM

बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स टीम ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीजन-1 का खिताब जीत लिया है। बेंगलुरु में रविवार को हुए फाइनल राउंड में टीम के राइडर्स ने तीनों ही कैटेगरी में बाजी मारी।

भारतीयों में SG स्पीड रेसर्स टीम के रुग्वेद बारगुजे ने इंजरी के बावजूद रेस की और इंडियन रेसर में टॉप पर फिनिश किया। हालांकि उनकी टीम खिताब से बहुत दूर रही।

बेंगलुरु राउंड में बिगरॉक ने दिखाया दबदबा
ISRL का सीजन-1 पुणे में 28 जनवरी को शुरू हुआ। दूसरा राउंड 11 फरवरी को अहमदाबाद और तीसरा राउंड 25 फरवरी को बेंगलुरु में खेला गया। यहां होम टीम बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स ने तीनों कैटेगरी की रेस जीती। तीनों राउंड के पॉइंट्स मिलाकर फाइनल पॉइंट्स मिले और उसी से विजेता का फैसला हुआ।

450cc इंटरनेशनल कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया के मैट मॉस ने सीजन खिताब जीता। उन्हें फ्रांस के थॉमस रेमेट और जॉर्डी टिक्सियर से कॉम्पिटिशन मिला लेकिन उन्होंने आखिर में बाजी मार ली।

250cc इंटरनेशनल कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया के ही रीड टेलर चैंपियन रहे। उन्हें फ्रांस के ह्यूगो मान्जाटो से चैलेंज मिला लेकिन शुरुआती 2 राउंड के पॉइंट्स के आधार पर टेलर चैंपियन बने।

250cc इंडिया-एशिया मिक्स कैटेगरी में थाईलैंड के थानारात पेंजन चैंपियन बने। दूसरे राउंड तक वह दूसरे नंबर पर थे लेकिन बेंगलुरु राउंड में उन्होंने 2 बार नंबर-2 की पोजिशन पर फिनिश किया। जबकि दूसरे राउंड तक टॉप पर रहे बेन हालग्रेन एक रेस में तीसरे नंबर पर रह गए। इसी कारण वह चैंपियन नहीं बन सके।

जूनियर कैटेगरी में थाई रेसर के सामने फीका पड़ा इंडियन जोश

ISRL में भविष्य के बाइकर्स तैयार करने के लिए 85cc कैटेगरी की भी डेमो रेस हुई। इसमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। इनमें थाईलैंड के ब्रायन जाइल्स ने भारत के 11 रेसर से बेहतर परफॉर्म किया। उनकी बाइकिंग एडल्ट कैटेगरी के कई इंडियन रेसर से भी बेहतर रही।

भारतीय प्लेयर्स जहां बाइक को हवा में लहराने से खबरा रहे थे, वहीं ब्रायन जब-जब मौका मिल रहा था, तब-तब बाइक को हवा में ही रख रहे थे। ब्रायन गुजरात ट्रैलब्लेजर्स टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने 57.937 सेकेंड में ही एक लैप कम्प्लीट की। जबकि उनके मुकाबले दूसरे नंबर पर रहे रेसर यश शिंदे ने अपनी फास्टेस्ट लैप 1 मिनट 8.126 सेकेंड में कम्प्लीट की।

8000 से ज्यादा दर्शक पहुंचे रेस देखने

बेंगलुरु में रविवार को टेम्पररी तैयारी किया गया चिक्कागजा ट्रैक दर्शकों से भरा रहा। 8000 की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के सभी टिकट बिक गए और इतने ही दर्शक रेस देखने भी पहुंचे। अवॉर्ड सेरेमनी तक दर्शकों में इंटरेस्ट देखने को मिला।

नेशनल एंथम से शुरू हुई रेस

रविवार को बेंगलुरु में दोपहर 2:30 बजे नेशनल एंथम के साथ रेस की शुरुआत हुई। 85cc कैटेगरी की डेमो रेस सबसे पहले हुई। यहां से 450cc इंटरनेशनल, 250cc इंडिया-एशिया और 250cc इंडरनेशनल कैटेगरी की रेस हुईं।

दोपहर 4 बजे से तीनों कैटेगरी की सेकेंड राउंड की रेस हुई। 250cc इंडिया-एशिया मिक्स कैटेगरी की रेस के बाद 250cc इंटरनेशनल और 450cc इंटरनेशनल कैटेगरी की रेस हुई। आखिर में 250cc और 450cc बाइक कैटेगरी के बीच ऑलस्टार्स रेस हुई। इसे भी ऑस्ट्रेलिया के मैट मॉस ने ही जीता। उन्हें जॉर्डी टिक्सियर से चैलेंज मिला लेकिन आखिर में मॉस ने ही बाजी मारी।

अहमदाबाद राउंड में बिगरॉक ने बनाई थी बढ़त

बिगरॉक मोटरस्पोर्ट टीम अहमदाबाद में हुए दूसरे राउंड में टॉप पर रही। टीम के 388 पॉइंट्स थे, वहीं मोहिते's रेसिंग टीम 336 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर थी। 278 पॉइंट्स के साथ बीबी रेसिंग टीम तीसरे नंबर पर थी।\
पुणे राउंड में भी बिगरॉक ही टॉप पर रही

11 जनवरी को पुणे में पहला राउंड हुआ। तब भी टीम कैटेगरी में बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स ने ही टॉप किया। बीबी रेसिंग दूसरे और मोहिते's रेसिंग टीम तीसरे नंबर पर रही। इंडिविजुअल कैटेगरी की 450cc इंटरनेशनल रेस में जोर्डी टिक्सियर पहले नंबर पर रहे।

250cc इंटरनेशनल में बिगरॉक के रीड टेलर ने टॉप किया। 250cc इंडिया-एशिया में थाईलैंड के थानारट पेंजन ने टॉप किया। वहीं ऑल स्टार्स रेस में जॉर्डी टिक्सियर ही पहले नंबर पर रहे।

दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी रेसिंग

ISRL दुनिया की पहली ही फ्रेंचाइजी रेसिंग लीग है। जिस तरह क्रिकेट में IPL, फुटबॉल में ISL और कबडड्डी में PKL है, उसी तरह अब बाइक रेसिंग में ISRL की शुरुआत हुई। सीजन-1 में 3 राउंड शामिल हैं। पहला राउंड 28 जनवरी को पुणे में हुआ। दूसरा राउंड 11 फरवरी को अहमदाबाद में खेला गया। वहीं तीसरा राउंड आज बेंगलुरु में खेला गया।

6 टीमों ने हिस्सा लिया

सीजन-1 में 6 टीमें ने हिस्सा लिया। हर टीम में 8 राइडर्स थे। 4 इंटरनेशनल, जो एशिया के बाहर से रहे। वहीं 4 एशिया के रेसर, जिनमें भारत के राइडर्स का पार्टिसिपेशन ज्यादा रहा। 6 टीमों में बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स, मोहिते's रेसिंग टीम, बीबी रेसिंग, SG स्पीड रेसर्स, गुजरात ट्रैलब्लेजर्स और राइज मोटरस्पोर्ट्स शामिल थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.