World Cup का सबसे बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराया

Updated on 16-10-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 का पहला उलटफेर हो चुका है। पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे चल रही अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में यह इंग्लैंड की अफगानिस्तान के खिलाफ पहली हार है। मौजूदा विश्व कप में लगातार दो मैच हार चुकी अफगानिस्तान ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की बैटिंग फ्रैंडली पिच पर टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 284 रन बनाए। बाद में कसी हुई गेंदबाजी के बूते इंग्लैंड को 40. 3 ओवर में 215 रन पर ही समेट दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में अफगानिस्तान की सिर्फ दूसरी जीत है, इससे पहले अफगानिस्तान ने 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराया था। अब लगातार 14 वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले के बाद उसे जीत मिली। इससे पहले दोनों टीमों का सामना सिडनी में 2015 विश्व कप में और 2019 में मैनचेस्टर में 2019 विश्व कप में हुआ था और इंग्लैंड ने क्रमश: नौ विकेट और 150 रन से जीत दर्ज की थी।
पांचवीं बार उलटफेर का शिकार इंग्लैंड
  • 1992 vs जिम्बाब्वे, नौ रन से हार
  • 2011 vs आयरलैंड, तीन विकेट से हार
  • 2011 vs बांग्लादेश, दो विकेट से हार
  • 2015 vs बांग्लादेश, 15 रन से हार
  • 2023 vs अफगानिस्तान, 69 रन से हार
(इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार नीदरलैंड से भी हारकर उलटफेर का शिकार हो चुकी है)
फिरकी के फेर में फंसे अंग्रेज
भले ही अफगानिस्तान वर्ल्ड रैंकिंग में निचले पायदान पर आती है, लेकिन उसके बाद विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, जो बेहद आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। खासतौर पर तीन-तीन क्वालिटी स्पिनर्स किसी भी बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है। इस मैच में भी यही हुआ। राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान और मोहम्मद नबी ने मिलकर 10 में से आठ विकेट चटकाए। राशिद खान ने लियाम लिविंगस्टोन (10), आदिल रशीद (20) और मार्क वुड (18) को आउट किया। मोहम्मद नबी ने डाविड मलान (32) और सैम करन (10) का शिकार किया तो जो रूट (9), हैरी ब्रूक (66) और क्रिस वोक्स (9), मुजीब-उर-रहमान का शिकार बने। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक (61 गेंद में 66 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका।

बल्लेबाजों ने बनाया असल दबाव

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर ठोस शुरुआत की। पहले दोनों मैचों में नाकाम रहे गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट की साझेदारी में 114 रन जोड़े। गुरबाज खास तौर पर जबर्दस्त फॉर्म में थे, जिन्होंने तीसरे ही ओवर में क्रिस वोक्स को छक्का लगाकर अपने तेवर जाहिर किए। अफगानिस्तान के सौ रन 77 गेंद में बने। एक समय पर बिना किसी नुकसान के 114 रन के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट 38 रन के भीतर गंवा दिए।

इकराम अलीखली ने 66 गेंदों में 58 रन बनाकर टीम का 284 तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने दस ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मार्क वुड को दो विकेट मिले। करन ने चार ओवर में 46 और क्रिस वोक्स ने चार ओवर में 41 रन दे डाले और दोनों को विकेट नहीं मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.