निफ्टी में साढ़े चार साल में सबसे बड़ी गिरावट, नवंबर में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Updated on 01-11-2024 12:40 PM
नई दिल्ली: सॉफ्टवेयर कंपनियों में बिकवाली और विदेशी संस्थानों के लगातार बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को पारंपरिक हिंदू वर्ष संवत के अंतिम दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 553 अंक या 0.69% गिरकर 79,389 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 135.5 अंक या 0.56% गिरकर 24,205.35 पर बंद हुआ। अक्टूबर में निफ्टी में 6% से अधिक की गिरावट आई। यह निफ्टी में साढ़े चार साल में एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कंपनियों की इनकम अनुमानों से कम रही है। इसने बाजार में हाल में आई तेजी परसवाल खड़े कर दिए हैं।

इक्विटी एडवाइजरी फर्म फिनाजेन के संस्थापक-निदेशक हेमंग जानी ने कहा, 'बाजार में बहुत ज्यादा रिअलॉकेशन हो रहा है। निवेशक उन थीम से बाहर निकल रहे हैं जिनकी इनकम ने निराश किया है। इसके बावजूद बाजार में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना है।' बाजार में नए हिंदू वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आज 60 मिनट का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र होगा। विश्लेषकों के अनुसार तेजी के लिए निफ्टी को कम से कम 24,500 की बाधा को पार करना होगा।

इक्विटी एडवाइजरी फर्म फिनाजेन के संस्थापक-निदेशक हेमंग जानी ने कहा, 'बाजार में बहुत ज्यादा रिअलॉकेशन हो रहा है। निवेशक उन थीम से बाहर निकल रहे हैं जिनकी इनकम ने निराश किया है। इसके बावजूद बाजार में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना है।' बाजार में नए हिंदू वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आज 60 मिनट का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र होगा। विश्लेषकों के अनुसार तेजी के लिए निफ्टी को कम से कम 24,500 की बाधा को पार करना होगा।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और विप्रो सभी में 2-3% की गिरावट आई जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3% की गिरावट आई। दूसरी ओर दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला में 9.5% और लार्सन एंड टुब्रो में 6.2% की वृद्धि हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में 1.5% और माइक्रोकैप 250 इंडेक्स में 2.1% की बढ़ोतरी हुई। निफ्टी 150 इंडेक्स 0.2% कम होकर बंद हुआ। बीएसई पर कारोबार करने वाले 4,026 शेयरों में से 2,652 में तेजी आई, जबकि 1,264 में गिरावट रह।

FII vs DII

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 5,813 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस तरह अक्टूबर में उन्होंने कुल 1,09,800 करोड़ रुपये की बिकवाली की। म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों सहित घरेलू संस्थानों ने 3,515 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अक्टूबर में उन्होंने 1,10,500 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे बाजार को तेज गिरावट से बचने में मदद मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.