एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर सबसे बड़ा खुलासा, ऋषभ पंत और इस शख्स को एक वर्ष पहले से थी जानकारी

Updated on 13-01-2023 06:36 PM
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी को खेल के इतिहास में सबसे महान कप्तानों में शामिल किया जाता है। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कप्तान के रूप में सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने 2007 में टी20 विश्व कप जीत, 2011 में वनडे विश्व कप जीत और दो साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपनी कप्तानी के दौरान दो बार ICC टेस्ट गदा भी हासिल की।
धोनी ने 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास लिया था और 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल उनका आखिरी मैच था। इस मैच के दौरान ही उन्होंने रिटायरमेंट का मन बना लिया था और इसका संकेत ऋषभ पंत और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर को दी थी। अब इस बारे में श्रीधर ने एक बड़ा खुलासा किया है। श्रीधर ने बताया कि कैसे धोनी ने ऋषभ पंत के साथ बातचीत में वास्तव में संकेत दिया था कि उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला। पंत बाद में टीम में उनका रिप्लेसमेंट बने।

श्रीधर ने बताया- मैं अब यह खुलासा कर सकता हूं कि कैसे धोनी ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर संकेत दिए थे। मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे विश्व कप सेमीफाइनल में रिजर्व डे की सुबह मैं ब्रेकफास्ट हॉल पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था। मैं अपनी कॉफी पी रहा था जब एमएस और ऋषभ अंदर आए। अपना सामान उठाया और मेरे टेबल पर बैठ गए। श्रीधर ने यह खुलासा 'कोचिंग बियॉन्ड- माई डेज विद द इंडियन क्रिकेट टीम’ किया है।
उन्होंने आगे बताया- ऋषभ ने एमएस से हिंदी में कहा- भैया, कुछ लड़के आज ही अकेले में लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। क्या आप इंटरेस्टेड हैं? एमएस ने जवाब दिया- नहीं, मैं टीम के साथ अपनी आखिरी बस ड्राइव को मिस नहीं करना चाहता।' श्रीधर ने आगे कहा कि उन्होंने धोनी के सम्मान की वजह से इस बारे में किसी से यह बातचीत शेयर नहीं की। इस बारे में मैंने रवि, अरुण, यहां तक कि अपनी पत्नी से भी एक शब्द नहीं कहा।

भारत विश्व कप का सेमीफाइनल 18 रनों से हार गया था, जिसमें धोनी का रन आउट होना खेल का निर्णायक क्षण था। पूर्व भारतीय कप्तान ने 72 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी, लेकिन नौ गेंदों में जीत के लिए 24 और रनों की जरूरत थी तब वह रन आउट हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.