महादेव ऐप का सबसे बड़ा बुकी गिरफ्तार:दुबई में होने की अफवाह फैलाई, मगर भारत में ही छिपा था

Updated on 30-11-2022 05:48 PM

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसकी वजह से बड़े सटोरियों में दहशत है। हालत यह है कि अब उन्होंने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते दुर्ग पुलिस महादेव ऑनलाइन सट्टा से जुड़े अब तक के सबसे बुकी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर पाई है। उसने दुर्ग पुलिस के सामने खुद ही सरेंडर कर दिया है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही इस ऐप के सबसे बड़े सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को भी गिरफ्तार कर लेगी।

मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि महादेव ऐप के बड़े बुकी सतनाम सिंह की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। अक्टूबर 2022 में कोहका क्षेत्र में पुलिस ने महादेव सट्टा पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें सतनाम फरार हो गया था।

इसके बाद से वह स्थान बदल-बदल कर रह रहा था। इस दौरान सतनाम कई राज्यों में भी छिपकर रहा और उसने अफवाह भी फैला दी कि वो दुबई जाकर बैठ गया है। इसके बाद भी पुलिस ने जांच धीमी नहीं की। सतनाम से जिनके भी संपर्क थे उनकी कॉल डिटेल्स खंगालकर पुलिस उसका पीछा करती रही। इससे वह सरेंडर करने के लिए मजबूर हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और पासपोर्ट जब्त किया है। उससे पता चला कि सतनाम सिंह दुबई गया ही नहीं, वह भारत में ही अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था।

कोहका में हुई कार्रवाई में आया था सतनाम का नाम
22 अक्टूबर 2022 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका में महादेव ऐप की एक ब्रांच पकड़ाई थी। इसें पुलिस को आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल और बैंक खाता व एटीएम मिले थे। इसमें करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की डिटेल्स भी सामने आई थी। पकड़े गए आरोपी मुकेश कुमार, दीपक और श्रीकांत पुलिस को बताया था कि जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह के साथ मिलकर वो लोग काम करते हैं। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। नसीमुद्दीन को पुलिस ने बीते 15 नवंबर को गिरफ्तार किया तो वहीं सतनाम सिंह ने मंगलवार को पुलिस के सामने खुद से सरेंडर कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.