आईपीएल में बड़ा उलटफेर, 10वें नंबर की दिल्ली ने टेबल टॉपर गुजरात को हराया

Updated on 03-05-2023 08:00 PM
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स अमन के खान के अर्धशतक से जैसे तैसे 130 रन का स्कोर खड़ा पाई। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 20 ओवर के खेल में टीम 6 विकेट पर 125 रन ही बना सकी।

लचर बल्लेबाजी के बाद हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद और ईशांत शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा एनरिक नॉर्खिया और कुलदीप यादव के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

हार्दिक पंड्या ने जड़ा अर्धशतक

गुजरात टाइटंस के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान हार्दिक पंड्या 53 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 7 चौके भी लगाए। इसके अलावा अभिनव मनोहर ने टीम ने 33 गेंद में 23 रनों का योगदान दिया। वहीं राहुल तेवतिया ने 7 गेंद में तीन छक्के की मदद से 20 रन बनाए। इन तीनों के अलावा गुजरात टाइटंस के लिए और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

पावर प्ले में बिखर गई थी दिल्ली कैपिटल्स

टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के पांच बल्लेबाज पावर प्ले से पहले पवेलियन वापस लौट चुके हैं। शुरू के पहले पांच विकेट में सिर्फ प्रियम गर्ग ही एक ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया।

हालांकि अक्षर पटेल और अमन खान के एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। अमन खान ने 44 गेंद में 51 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके भी लगाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी 30 गेंद में 27 रनों का योगदान दिया। वहीं आखिर में रिपल पटेल ने 13 गेंद में 23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद से और भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

गेंदबाजी में चमके मोहम्मद शमी

गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी छा गए। शमी ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। शमी को उनके इस दमदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। शमी के अलावा मोहित शर्मा ने के खाते में दो विकेट आया जबकि राशिद खान ने भी एक विकेट हासिल किया। ऐसे में गेंदबाजों की नजरिए से देखें तो दोनों ही टीमों ने दमदार खेल दिखाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.