लखनऊ में होने वाले मैच को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदल गया है शेड्यूल

Updated on 18-04-2023 09:06 PM
लखनऊ: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स का आईपीएल मैच नगर पालिका चुनाव के कारण चार की बजाय अब तीन मई को होगा। अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन बीसीसीआई ने अनौपचारिक तौर पर टीमों को बता दिया है कि मैच एक दिन पहले होगा। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, 'लखनऊ नगर पालिका के चुनाव चार मई को होने है लिहाजा सुरक्षा को लेकर मसला हो सकता है।' उन्होंने कहा, 'लखनऊ सुपर जाइंट्स और सीएसके के बीच मैच 3.30 से है। अब यह मैच तीन मई को इसी समय खेला जाएगा।'
लखनऊ और सीएसके बीच होगा मैच

लखनऊ में जिस मैच की तारीख को लेकर बदलाव किया गया है वह चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में कुल 7 मैच खेले जाने हैं। इस सीजन में कुल 3 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं इस वेन्यू पर अभी 4 मुकाबले और खेले जाने हैं।

इस सीजन का चौथा मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच 22 अप्रैल को खेला जाना है। वहीं पांचवां मुकाबला 1 मई को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के बीच होगाय़


वहीं तारीख में जो बदलाव हुआ वह छठे मैच को लेकर हुआ है। तय शेड्यूल के मुताबिक लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 4 मई को खेला जाना था लेकिन अब यह एक दिन पहले खेला जाएगा। वहीं इस वेन्यू पर आखिरी मैच 16 मई को लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है।

आईपीएल 2023 में खेले जा चुके अब तक 24 मैच


इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च हुई थी और 16वें सीजन में अब तक कुल 24 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं टूर्नामेंट का आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.