जसप्रीत बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट, सर्जरी के लिए जा सकते हैं न्यूजीलैंड

Updated on 02-03-2023 08:11 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इसके शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम करने के बाद भारत ने ट्रॉफी बरकरार रखी है। अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इन सब के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इसके चलते मुंबई इंडियंस को भी बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई का फोकस इस समय जस्सी को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक फिट करने पर है। ऐसे में अब बुमराह अपनी पीठ की सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे। जी हां, बड़े क्रिकेट मीडिया हाउस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड जा सकते हैं। एनसीए और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बुमराह की चोट की सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड के सर्जन को चुना है जिन्होंने इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का भी इलाज किया था। ऐसे में अब जसप्रीत को ऑकलैंड भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।
    सितंबर 2022 से चल रहे हैं बाहर

    ध्यान रहे कि 29 वर्षीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर 2022 में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। उसके बाद से ही वह पीठ की तकलीफ के चलते क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। बहरहाल, अब अगर बुमराह के पीठ की सर्जरी होती है तो उन्हें तकरीबन 20 से 24 हफ्ते उबरने में लगेंगे। इसके अलावा बात करें बुमराह के आंकड़ों की तो, उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले गए 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी20 मुकाबलों में क्रमश: 128, 121 और 70 विकेट अपने नाम की हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.