बॉलीवुड को नए साल में बड़ा झटका, 'पान सिंह तोमर' के राइटर संजय चौहान का निधन

Updated on 13-01-2023 07:28 PM
नए साल की शुरुआत होते ही बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। मशहूर राइटर संजय चौहान का निधन हो गया है। इरफान की फिल्‍म 'पान सिंह तोमर' के राइटर संजय चौहान ने गुरुवार, 12 जनवरी को मुंबई के अस्‍पताल में आख‍िरी सांसें लीं। वह 62 साल के थे। संजय चौहान क्रोनिक लिवर बीमारी से पीड़‍ित थे। संजय ने 'आई एम कलाम' की भी कहानी लिखी थी। तिग्‍मांशु धूलिया के साथ उन्‍होंने 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर' फिल्‍म की भी कहानी लिखी थी।
परिवार में Sanjay Chouhan की पत्‍नी सरिता और बेटी सारा हैं। बॉलीवुड के लेखकों की बिरादरी में संजय चौहान का बड़ा नाम था। वह जमीन से जुड़ी कहानियों में तगड़ी पकड़ रखते थे। संजय चौहान को साल 2011 में फिल्‍म 'आई एम कलाम' के लिए बेस्‍ट स्‍टोरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। उन्‍होंने 'मैंने गांधी को नहीं मारा' और 'धूप' जैसी लीग से हटके फिल्‍मों की भी कहानी लिखी थी।

पत्रकार से स्‍टोरी राइटर बने थे संजय चौहान

संजय चौहान का जन्म और पालन-पोषण मध्‍य प्रदेश के भोपाल में हुआ। उनके पिता भारतीय रेलवे के लिए काम करते थे। जबकि मां एक स्कूल टीचर थीं। संजय चौहान ने फिल्‍मों में एंट्री से पहले दिल्ली में एक पत्रकार के रूप में करियर शुरू किया था। इसके बाद 1990 के दशक में वह सोनी टेलीविजन के लिए क्राइम-बेस्‍ड शो 'भंवर' की कहानी लिखने के लिए मुंबई चले गए। वह एक बेहतरीन डायलॉग राइटर भी थे। सुधीर मिश्रा की 2003 में रि‍लीज फिल्‍म 'हजारों ख्‍वाहिशें ऐसी' के लिए संजय ने ही डायलॉग्‍स लिखे थे।
संजय चौहान का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.