हज नीति को लेकर भोपाल में आज बड़ा सेमिनार:250 बुद्धिजीवी आएंगे; नेशनल कमेटी के चेयरमैन से करेंगे वन-टू-वन

Updated on 08-12-2022 05:03 PM

राजधानी भोपाल में गुरुवार को प्रस्तावित हज नीति को लेकर बड़ा सेमिनार होगा। जिसमें मुस्लिम समाज के 250 से ज्यादा बुद्धिजीवी शामिल होंगे। वे नेशनल हज कमेटी के चेयरमैन एपी अब्दुल्ला कुट्टी से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल से मदीना की सीधी उड़ान और खर्च को लेकर भी बात रखी जाएगी।

सेमिनार एयरपोर्ट रोड स्थित हज हाउस में होगा। इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेशभर से बुद्धिजीवी शामिल होंगे। हज यात्रियों को क्या सुविधाएं दे सकते हैं, इसे लेकर वे सुझाव भी देंगे। एमपी हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि प्रस्तावित हज नीति में लोग अपने सुझाव देंगे। जिनमें पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

भोपाल-इंदौर से फ्लाइट चालू करना पहली जरूरत
हज कमेटी के अध्यक्ष वारसी ने बताया कि पहले भोपाल और इंदौर से मदीना के लिए सीधी स्पेशल फ्लाइट थी। जिसे बंद कर दिया गया। अब मुंबई से जाना पड़ता है। इससे हज यात्रियों को ज्यादा राशि चुकाना पड़ती है। इसलिए सेमिनार में मांग रखेंगे कि आगामी हज यात्रा के लिए भोपाल और इंदौर से फ्लाइट चालू रहे। नेशनल कमेटी के अध्यक्ष कुट्‌टी के सामने मांग रखेंगे।

यह है हज कमेटी के दायित्व
बता दें कि 8 साल बाद हज कमेटी को निर्वाचित अध्यक्ष मिला है। वारसी 6 दिसंबर को ही अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद पहली हज नीति को लेकर यह सेमिनार रखा गया है।

  • हज यात्रा के लिए आवेदन बुलाना।
  • तय कोटा से अधिक संख्या में आवेदन आने पर लॉटरी से चयन करना।
  • हज यात्रा राशि कौन से बैंक खाते में जमा करना है, ये बताना।
  • ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करना।
  • मक्का, मदीना में हज कमेटी ऑफ इंडिया के समन्वय से हज यात्रियों के ठहरने, परिवहन, यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं कराना।
  • कैंप में हज करने का तरीका बताना आदि।

2022 में हज यात्रा पर होने वाले खर्च की स्थिति
2022 की हज यात्रा में यात्रियों को 3.35 लाख से लेकर 4.07 लाख रुपए तक खर्च करने पड़े थे। इसके पूर्व वर्ष 2020 एवं 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते भारत से हज करने यात्री नहीं गए थे। वहीं, वर्ष 2019 में हज यात्रियों को 2.36 से 2.82 लाख रुपए तक खर्च करने पड़े थे। मध्यप्रदेश से राज्य हज कमेटी के माध्यम से औसतन 4800 यात्री हज करने जाते हैं। वर्ष 2019 में ये आंकड़ा 6000 को छू गया था, जबकि 2022 में ये घटकर 3200 रह गया था। आगामी हज यात्रा में यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.