हार्दिक पंड्या को बड़ी जिम्मेदारी, नए तेज गेंदबाजों को मौका... श्रीलंका सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया

Updated on 28-12-2022 08:19 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (IND vs SL) की घोषणा हो गई है। 3 जनवरी से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी। कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश दौरे पर चोटिल हुए थे। इसकी वजह से वह टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करेंगे। वनडे सीरीज से रोहित मैदान पर वापसी करने वाले हैं। हम आपको बताते हैं इस टीम चयन में 5 खास बातें क्या रहीं?

हार्दिक वनडे के उपकप्तान

हार्दिक पंड्या को भारतीय वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वह केएल राहुल की जगह रोहित शर्मा के डिप्टी होंगे। इससे साफ है कि बीसीसीआई हार्दिक को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने आईपीएल का पिछला सीजन जीता था। उसके बाद से ही वह कप्तानी की दावेदारी में आगे हो गए थे।

धवन का करियर खत्म?


शिखर धवन भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते थे। लेकिन उन्हें इस टीम से बाहर कर दिया गया है। शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार खेल दिखाया था। इसके साथ ही ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। वहीं धवन ने 2019 के बाद शतक ही नहीं लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट से 80 से नीचे चला गया था। अब शायद ही उन्हें फिर भारत के लिए खेलने का मौका मिले।

सूर्यकुमार को टी20 की उपकप्तानी

दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का उपकप्तान बना दिया गया है। रणजी में मुंबई की कप्तानी कर चुके सूर्या का टी20 में कोई जोड़ नहीं है। वह इस फॉर्मेट में भारत के साथ ही दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिल गई है।

वनडे-टी20 टीम से ड्रॉप पंत


भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार वनडे के साथ ही टी20 की टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में शतक लगाने के बाद से पंत सफेद गेंद क्रिकेट में लगातार फ्लॉप रहे हैं। उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में भी टी20 में मौका दिया गया, लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अब उन्हें वनडे और टी20 दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया है।

टी20 में दो नए तेज गेंदबाज

टी20 टीम में दो युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और शिवम मावी को जगह मिली है। दोनों पहली बार टी20 टीम का हिस्सा बने हैं। मावी घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और मुकेश बंगाल के लिए खेलते हैं। इससे साफ इनके अलावा टी20 टीम में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह भी हैं। इससे साफ है कि टीम इंडिया टी20 में युवा गेंदबाजी लाइनअप तैयार करने पर जोर दे रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.