राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को बड़ी राहत:पोर्नोग्राफी केस में मिली जमानत, कोर्ट ने कहा- आरोपियों को जांच में सहयोग करना पड़ेगा

Updated on 14-12-2022 07:57 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। राज कुंद्रा के अलावा मॉडल शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और उमेश कामत को भी इस मामले में राहत मिली है। इन सभी पर एडल्ट फिल्में बनाने और उसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है। कोर्ट का कहना है कि उन्होंने भले ही आरोपियों को बेल दे दी हो लेकिन उन्हें जांच में हमेशा सहयोग करना है साथ ही जरूरत पड़ने पर जांच में शामिल भी होना चाहिए।

कोर्ट की स्पेशल बेंच ने दी राहत

जस्टिस के एम जोसेफ और जस्टिस बी वी नागरथना की बेंच ने कहा है कि सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करने का ऑर्डर दिया गया है। बेंच ने कहा - 'तमाम दलीलों को सुनने के बाद हमारा विचार है कि जितने भी पेटिशनर है उन्हें जमानत दी जा सकती है।' सीनियर लॉयर आर बसंत का कहना है कि आरोपी इस केस के इन्वेस्टिगेशन में को-ऑपरेट कर रहे हैं।

कुंद्रा समेत 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई थी चार्जशीट

महाराष्ट्र साइबर सेल ने पिछले महीने 450 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी। इसमें बनाना प्राइम OTT के सुवाजीत चौधरी और कुंद्रा के एक स्टाफ उमेश कामत पर वेब सीरीज 'प्रेम पगलानी' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का आरोप लगा था। महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक नई चार्जशीट में दावा किया था कि कुंद्रा ने मुंबई से लगे दो फाइव स्टार होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की थी। कुंद्रा ने इन फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म्स पर बेचकर मोटी कमाई भी की।

वहीं पूनम पांडे पर आरोप था कि उन्होंने अपना खुद का मोबाइल ऐप 'द पूनम पांडे' डेवलप किया और कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम से बिजनेस एग्रीमेंट कर वीडियो शूट किए। इन वीडियोज को सर्कुलेट करने में भी इस कंपनी की मदद ली। इसके अलावा कैमरामैन राजू दूबे पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के वीडियो शूट करने का आरोप लगा था। प्रोड्यूसर मीता झुनझुनवाला पर इन लोगों को मदद करने और उकसाने का आरोप था।

कैसे सामने आया मामला

राज कुंद्रा को पिछले साल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस केस में राज का नाम तब सामने आया था, जब कुछ मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस ने आरोप लगाया था कि उनसे जबरन पोर्न फिल्मों में काम कराया गया है। पुलिस ने राज के ठिकानों पर छापा मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस केस में उन्हें 2 महीने की जेल हुई थी। कोर्ट की कार्यवाही लंबी होने के कारण राज को सितंबर 2021 में मुंबई सेशन कोर्ट से बेल मिल गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.