रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, भोपाल रेलवे स्टेशन का सुधरेगा यार्ड, रफ्तार पकड़ेगी ट्रेनों की आवाजाही

Updated on 31-07-2026 11:56 AM

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के यार्ड को नए सिरे से व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यार्ड रीमाडलिंग के पहले चरण में प्लेटफार्म नंबर-1 में बड़ा बदलाव किया जाएगा। इसके तहत रानी कमलापति स्टेशन की ओर प्लेटफार्म-1 का विस्तार होगा, जबकि बीना की ओर प्लेटफार्म के एक हिस्से को हटाया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य दोनों सिरों पर मेन लाइन को चालू करना है, ताकि ट्रेनों के संचालन में ज्यादा सुविधा मिल सके। इस काम पर करीब 71.80 लाख रुपए खर्च होंगे और इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रीमॉडलिंग के तहत प्लेटफार्म नंबर-1 को रानी कमलापति स्टेशन की तरफ बढ़ाया जाएगा। इससे प्लेटफार्म की संरचना को यार्ड की नई व्यवस्था के अनुसार तैयार किया जा सकेगा। रेलवे की योजना के मुताबिक प्लेटफार्म और ट्रैक की स्थिति में बदलाव कर ट्रेनों के संचालन के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी।

बीना की ओर हटेगा प्लेटफार्म का हिस्सा

प्लेटफार्म-1 के बीना छोर की तरफ बने हिस्से को हटाया जाएगा। इसके पीछे मुख्य वजह यार्ड की ट्रैक व्यवस्था में बदलाव करना है। प्लेटफार्म के इस हिस्से को हटाने के बाद दोनों छोर से मेन लाइन को चालू करने के लिए जरूरी जगह उपलब्ध हो सकेगी। इससे यार्ड में ट्रेनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

ट्रेनों के संचालन में मिलेगी ज्यादा सुविधा

भोपाल यार्ड में ट्रैक और प्लेटफार्म की मौजूदा व्यवस्था के कारण ट्रेनों के संचालन में कई स्तर पर समन्वय करना पड़ता है। रीमाडलिंग के बाद मेन लाइन को दोनों तरफ से चालू करने की व्यवस्था होने से ट्रेनों को प्लेटफार्म और यार्ड से निकालने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे भविष्य में ट्रेनों के संचालन को ज्यादा व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।

यात्रियों को यह होगा फायदा

ट्रेनों की बेहतर आवाजाही: यार्ड का ढांचा सुधरने से ट्रेनों का आना-जाना और व्यवस्थित होगा। प्लेटफार्म-1 की नई व्यवस्था से ट्रेनों को खड़ा करने और रवाना करने में सुविधा मिलेगी।

कम होगी लेत-लतीफी: ट्रैक बेहतर होने से ट्रेनों को यार्ड में फालतू रुकना नहीं पड़ेगा।

क्षमता में बढ़ोतरी: दोनों तरफ मेन लाइन शुरू होने से ट्रेनों के संचालन के लिए नए विकल्प मिलेंगे।

स्टेशन यार्ड का सुधार: नए ट्रैक और संरचना से पूरे स्टेशन यार्ड की कार्यप्रणाली बेहतर होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.