
राज्य स्तर पर तैयार होंगे प्रश्नपत्र
नौवीं से 12वीं की छमाही परीक्षा बोर्ड व वार्षिक की तर्ज पर होंगी। राज्य स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में छमाही परीक्षा के अंक जोड़े जाते हैं। परीक्षा बाद हर विद्यार्थी का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। जो विद्यार्थी कम अंक लेकर आएंगे उनकी अलग से तैयारी कराई जाएगी। उनकी अतिरिक्त कक्षाएं भी लगेंगी, क्योंकि वार्षिक व बोर्ड परीक्षाओं में हर स्कूल को सौ फीसद रिजल्ट का लक्ष्य दिया गया है।
अधिकारियों का क्या कहना
डीएस कुशवाहा, संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय ने कहा कि “इस बार फरवरी की शुरूआत से ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इस कारण छमाही परीक्षाएं भी हमने दिसंबर की बजाय नवंबर में कराने का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों की तैयारी बेहतर तरीके से कराई जा सके।”