कतर से आज भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों पर आने वाली है बिग न्‍यूज, जेल से होगी रिहाई या नहीं, होगा फैसला

Updated on 26-10-2023 01:22 PM
दोहा: अगस्‍त 2022 से कतर की जेल में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी बंद हैं। इन पूर्व अधिकारियों पर जासूसी का आरोप लगा है। आज इन सभी की किस्‍मत का फैसला होना है। गुरुवार को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि अधिकारियों को रिहाई मिलेगी या फिर उन्‍हें जेल में ही रहना होगा। इन रिटायर्ड नौसैनिकों को कतर के गृह मंत्रालय ने बंदी बनाया था। 30 अगस्‍त को इन्‍हें जेल में डाला गया था। लेकिन कतर की अथॉरिटीज ने कभी भी इनकी रिहाई पर कोई जानकारी नहीं दी थी।
परिवार को उम्‍मीद होगी घर वापसी
इन आठों पूर्व नौसैनिकों के नाम हैं कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और सेलर रागेश। इन सभी को जासूसी के आरोप में पूछताछ करने के लिए इनके स्‍थानीय निवास से गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके परिवारवाले इनके प्रत्‍यार्पण पर आने वाले फैसले को लेकर आशावादी हैं। न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस से बात करते हुए एक वेटरन के परिवारवाले ने कहा, -हम दिवाली तक उनके वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं। चारों तरफ बस उम्‍मीद है कि ये वापस आ जाएंगे। हम उनकी घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।'
कतर के अमीर पर सबकी नजरें
उन्‍होंने उम्‍मीद जताई है कि कतर के अमीर इनकी रिहाई पर फैसला देंगे। इन पूर्व नौसैनिकों ने कतर के अमीर से उन्हें माफी देने के लिए दया याचिका दायर की थी। परिवार वालों की मानें तो उन्‍हें इस बात की जानकारी मिली थी कि कतर के अमीर काफी दयालु हैं और उम्मीद है कि उनकी याचिका पर विचार किया जाएगा। ज्‍यादातर पूर्व ऑफिसर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से ज्‍यादा है। इसलिए केस की वजह से उनकी हेल्‍थ पर गलत प्रभाव पड़ा है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर भी कोई स्‍पष्‍टता नहीं है।

क्‍यों गए थे कतर

गिरफ्तारी के एक महीने बाद इन सभी को दोहा में अपने आवास पर लौटने और अपना सामान पैक कर भारत वापस जाने के लिए कहा गया था। लेकिन उनके सूटकेस पैक होने और अगले आदेश की प्रतीक्षा करने के बाद इन्‍हें जेल में डाल दिया गया। इसके बाद से ही ये अपने सूटकेस के साथ जेल में बंद हैं। वे पिछले कुछ महीनों से कोठरियों में साझा आधार पर रह रहे हैं। पूर्व नौसैनिक धारा कंसल्टेंसी के लिए काम कर रहे थे, जिसे इस साल की शुरुआत में बंद करना पड़ा था। दोहा में भारतीय राजदूत और मिशन की तरफ से कहा गया था, 'अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर सातवीं सुनवाई तीन अक्टूबर को हुई थी। दोहा में भारत के राजदूत और मिशन के उप प्रमुख ने एक अक्टूबर को आठ नौसैनिकों से मुलाकात की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.