ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की सुरक्षा में बड़ी चूक, ऑनलाइन लीक हो गया पर्सनल मोबाइल नंबर

Updated on 23-10-2023 02:24 PM
लंदन: यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ऋषि सुनक का मोबाइल फोन नंबर ऑनलाइन पब्लिश हो गया है। ब्रिटिश अखबार द सन ने दावा किया है कि पीएम का निजी मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर एक प्रैंक के दौरान सामने आया था। यहां पर उनके फोन की घंटी बजने और आंसरिंग मशीन के मैसेज का एक ऑडियो भी पोस्ट किया गया था। सुनक के मोबाइल नंबर को लेकर यह दावा तब सामने आया है जब उन्‍हें अपने फोन से सभी व्हाट्सएप संदेशों को आधिकारिक कोविड-19 जांच के लिए नहीं देने की वजह से खासी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

वैरीफाई हुआ नंबर
द सन का दावा है कि उस नंबर को वैरीफाई भी कर लिया गया है। सुनक का यह वह नंबर है जिसका उपयोग उन्होंने कई वर्षों तक किया था। सुनक के पास यह नंबर तब था जब वह पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के कैबिनेट में चांसलर थे। हालांकि जब पिछले साल उन्‍होंने पीएम का पद संभाला था तो उन्हें एक नई डिवाइस दे दी गई थी। सुनक को कोविड-19 जांच के लिए मोबाइल नंबर नहीं देने की वजह से काफी विरोध झेलना पड़ा था। उस समय सुनक ने कहा था कि उन्होंने ऐप का बैकअप नहीं लिया था और महामारी के बाद से कई बार फोन बदल चुके हैं।

फंस गए सुनक
लेकिन सोशल मीडिया की पोस्ट से सुनक का दावा गलत साबित हो जाता है। पोस्‍ट से पता लगता है कि सुनक का वह फोन अभी तक चालू है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता के हवाले से स्काई न्यूज ने कहा है कि इसे सुरक्षा मामला मानते हुए इस पर कोई भी टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया गया है। हम सुरक्षा मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। यह दूसरी बार है जब किसी प्रधानमंत्री का फोन नंबर ऑनलाइन लीक हो गया है। साल 2021 में तत्‍कालीन पीएम जॉनसन का मोबाइल नंबर वेबसाइट पर आ गया था। यह वह नंबर था जिसे जॉनसन 15 वर्षों से प्रयोग कर रहे थे।

जब जॉनसन का नंबर हो गया लीक
साल 2006 में जब जॉनसन हायर एजुकेशन मिनिस्‍टर थे तभी एक प्रेस रिलीज के नीचे उनका नंबर जारी कर दिया गया था। उस समय की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीनियर अधिकारियों ने पहले ही सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से जॉनसन को फोन नंबर बदलने की सलाह दी थी। जॉनसन ने बाद में कोविड पूछताछ में यह भी दावा किया कि वह फोन चालू करने के बारे में सुरक्षा चिंताओं के कारण महामारी से जुड़े मैसेज हासिल करने में असमर्थ थे। इसके बाद रिपोर्ट्स आई थीं कि जॉनसन डिवाइस के लिए जरूरी पिन भी भूल गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.