सुरक्षा में बड़ी चूक:भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दौड़ रहे कार और स्कूटर, 14 एंट्री-एग्जिट गेट; पर चैकिंग कहीं नहीं

Updated on 06-07-2025 02:18 PM

भोपाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। सुरक्षा में चूक के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में युवक अपनी कार लेकर धड़ल्ले से 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर घुस गया। युवक ने कार को 6 नंबर प्लेटफॉर्म के एक छोर से दूसरे छोर तक तेज रफ्तार में चलाया।

वहीं, दूसरे वीडियो में एक युवक स्कूटर को प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर चलाते हुए दिख रहा है। यात्री गाड़ियों को आता देख जल्दी से किनारे हो गए। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति गाड़ी की चपेट में नहीं आया। खास बात यह है कि भोपाल स्टेशन पर कुल 14 एंट्री-एग्जिट गेट हैं, लेकिन सुरक्षा का इंतजाम कहीं भी नहीं है।

बता दें कि 6 नंबर प्लेटफॉर्म की ओर पार्सल ऑफिस की ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यही रास्ता भोपाल स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी बन चुका है। इधर से कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक-टोक के प्लेटफॉर्म 6 से लेकर 4-5 और 1 पर वाहन लेकर पहुंच सकता है। इस गेट पर न तो कोई सुरक्षा जांच की व्यवस्था है और न कोई बैरिकेडिंग की गई है।

मेटल डिटेक्टर मशीन भी नहीं... पूरे स्टेशन में 14 एंट्री-एग्जिट गेट हैं। यहां किसी गेट पर कोई चेकिंग नहीं होती है और न ही कोई मेटल डिटेक्टर मशीन मौजूद रहती है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बिना किसी झिझक के अंदर आ-जा सकता है।

पार्सल के लिए बने रास्ते का उपयोग प्लेटफॉर्म क्रॉस करने के लिए हो रहा

सुरक्षा व्यवस्था की चूक को इस तरह देखा जा सकता है कि कोई भी व्यक्ति अपनी जान को खतरे में डालकर प्लेटफॉर्म 6 से 1 पर और बाहर बिना किसी रोक-टोक के पहुंच सकता है। पार्सल लाने-ले जाने के लिए बने रास्ते पटरियों से होकर गुजरते हैं। इस रास्ते का इस्तेमाल सिर्फ पार्सल लाने-ले जाने के लिए होना चाहिए।

लेकिन, लोग अपने वाहन लेकर पटरियों के बीच से बाहर और 1 नंबर प्लेटफार्म की ओर जा रहे हैं। दरअसल, स्टेशन के बाहर ट्रैफिक पुलिस चौकी के बगल में रेलवे का गेट लगा है, जो खुला रहता है। इस गेट से रास्ता पटरियों और सभी प्लेटफॉर्म से होता हुआ सीधे पार्सल ऑफिस जाता है। लोग समय बचाने के लिए पार्सल ऑफिस से इस गेट से बाहर निकलते हैं, जो खतरनाक है।

दोनों वाहन जब्त किए हैं, कार्रवाई करेंगे प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर दौड़ाने की जानकारी मिली थी। कार मालिक की पहचान रवि कुमार वाधवानी और स्कूटर मालिक की पहचान मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है। दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

-प्रशांत यादव, सीनियर कमांडेंट आरपीएफ



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.