40% गिरने के बाद इस ड्रोन कंपनी के शेयर में बड़ी उछाल, इजराइल हमास युद्ध का मिलेगा फायदा

Updated on 21-10-2023 03:31 PM
नई दिल्ली : ड्रोन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई सारी पीएलआई स्कीम लॉन्च की थीं, जिसका फायदा पूरे सेक्टर को मिला। ऐसी ही एक कंपनी है आईडियाफोर्ज (ideaForge Technology), जिसका आईपीओ 7 जुलाई को इसी साल लिस्ट हुआ था। निवेशकों को कंपनी ने दोगुना तक रिटर्न भी दिया, क्योंकि इश्यू प्राइस 672 रुपये का था और शेयर 1343 रुपये तक ऊपर गया, लेकिन बाद में इसके शेयरों में भयंकर गिरावट आई। काफी दिनों की गिरावट पर अब विराम लग गया।

शुक्रवार को बाजार में भयंकर प्रेशर होने के बावजूद इसके शेयर बीएसई पर करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए हैं। इसका RSI (आरएसआई) भी ओवरसोल्ड की कैटिगरी से बाहर आ चुका है। दरअसल, आईपीओ आने से पहले इस कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे। बाजार के कुछ एक्सपर्ट का मानना था कि कंपनी ने जिस प्राइस पर आईपीओ लॉन्च किया है, वो वैल्यूएशन के हिसाब से महंगा है। हालांकि, इसके आईपीओ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला और शेयरों में तेजी भी रही। बाद में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से इसमें करीब 40 प्रतिशत तक की गिरावट आई। टेक्निकल चार्ट पर इसका RSI भी ओवरसोल्ड की कैटिगरी में 25 तक आ गया था।

रिजल्ट आए कमजोर, ऑर्डर भी मिले कम


लिस्टिंग के बाद कंपनी ने पहली बार अपने तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी का प्रॉफिट काफी कम आया था, जिसके बाद से शेयरों में काफी गिरावट हुई। क्वॉर्टर-1 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 54 प्रतिशत गिरकर 18.86 करोड़ आया था, जो पिछले साल 41.25 करोड़ रुपये था। वहीं, रिवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन में 2.2 प्रतिशत तक की गिरावट हुई थी। कंपनी का रिवेन्यू 99.27 करोड़ से घटकर 97.07 करोड़ रहा था। वहीं, कंपनी को मिलने वाले ऑर्डर में भी गिरावट हो रही है। FY-22 में कंपनी की ऑर्डर बुक 310 करोड़ थी। अभी तक के डेटा के हिसाब से FY-23 में यह 192 करोड़ रुपये रही। हालांकि, बाद में कंपनी को कुछ ऑर्डर मिले। अभी कंपनी की ऑर्डर बुक 280.36 करोड़ रुपये है। बाद में भी कंपनी को एक 58 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था, लेकिन शेयरों में कोई रिकवरी नहीं आई।

क्या काम करती है कंपनी?


यह कंपनी मानव रहित विमान प्रणाली (UAS) में लीडिंग है। बाजार में इसका मार्केट शेयर करीब 50 प्रतिशत है। कंपनी मैपिंग, सुरक्षा और निगरानी के लिए मानवरहित ड्रोन बनाती है। ये ड्रोन खनन, मैपिंग, डिफेंस के लिए हेल्प करते हैं। बाजार के एक्सपर्ट का मानना है कि अभी शेयरों में स्थिरता रह सकती है, क्योंकि ओवर वैल्यू होने की वजह से शेयरों में काफी गिरावट आई थी। कंपनी के आने वाले नतीजों पर अब बाजार की नजर रहेगी। वहीं, इजराइल हमास युद्ध की वजह से ड्रोन बनाने वाली भारत की कंपनियों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि ज्यादातर ड्रोन भारत में इजराइल से ही मंगवाए जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.