शुभमन गिल की लाइफ में बड़ा भूकंप? इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को किया अनफॉलो!

Updated on 26-05-2023 07:53 PM
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ऑरेंज कैप के सबसे कम उम्र के विजेता बनने की दहलीज पर हैं। गिल को आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 9 रनों की जरूरत है। वह जब आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वॉलिफायर 2 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
इससे पहले गिल के सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार सारा अली खान को अनफॉलो करने की खबर ने प्रशंसकों में खलबली मचा दी है। शुभमन गिल दुबई में एक रोमांटिक डिनर पर सारा अली खान के साथ देखे गए थे। इसके बाद उनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा था। सारा अली खान और शुभमन गिल दोनों ने अलग-अगल इंटरव्यू में अपने रिश्ते की ओर इशारा भी किया था। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि दोनों के रास्ते अलग हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान और शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि वे एक-दूसरे को फॉलो करते भी थे या नहीं। दूसरी ओर, एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा है, जिसमें शुभमन गिल अपनी डेटिंग की अफवाहों पर बात कर रहे थे। शुभमन गिल पंजाबी चैट शो 'दिल दियां गल्लां' में नजर आए थे। शो में क्रिकेटर से बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्ट्रेस का नाम पूछा गया। उस समय शुभमन ने सारा अली खान का नाम लिया।

फिर उनसे पूछा गया कि क्या वह 'सारा' को डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हो सकता है'। होस्ट सोनम बाजवा ने फिर उनसे सच्चाई का खुलासा करने के लिए कहा और कहा, "सारा का सारा सच बोलो," जिस पर शुभमन ने जवाब दिया, "सारा दा सारा सच बोल दिया। शायद हां, शायद नहीं।" शुभमन गिल को लेकर पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से डेटिंग की खबरें आई थीं। हालांकि, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हो सका।

आईपीएल 2023 में गिल ने 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक 2 शतक और 4 अर्द्धशतक हैं। डु प्लेसिस आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 730 रनों के साथ टॉप स्कोरर हैं। अगर गिल 9 रन और बना लेते हैं तो वह ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकल जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.