अमेरिका में सिख परिवार के हत्यारोपी पर बड़ा खुलासा, 17 साल पहले भी कर चुका है यही जुर्म

Updated on 10-10-2022 07:16 PM

कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के सिख परिवार के अपहरण और निर्मम हत्या के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी हाथ लगी है कि पहले भी वह लूट के जुर्म में वह जेल की सलाखों के पीछे कैद हो चुका है। जीसस सालगाडो नाम के इस व्यक्ति पर आरोप है कि 17 साल पहले वह जिस परिवार के लिए काम करता था, उसने उन्हें ही बंधक बना लिया था और बंदूक की नोंक पर पूरे घर में उत्पात मचाया और जमकर लूटपाट की थी।

चार लोगों के सिख परिवार (जिसमें एक आठ महीने की बच्ची भी शामिल है) के अपहरण और हत्या के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए जीसस सालगाडो पर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सालगाडो को साल 2007 में लूट के आरोप में 11 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि तीन साल बाद 2015 में वह पैरोल पर बाहर आया था। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वह ड्रग्स समेत कई नशीले पदार्थ रखने का भी आरोपी है।

लगभग दो दशक पहले, सालगाडो ने एक परिवार के लिए काम किया। उस परिवार के पास एक ट्रेकिंग कंपनी भी थी। परिवार के सदस्यों ने लॉस एंजिल्स टाइम्स को बताया कि पहले भी एक बार 2004 में उसे नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि परिवार को उस पर पैसे चोरी करने का संदेह था। 

कैथी और उनकी बेटी कैटरीना ने जब सिख परिवार की हत्या के आरोपी सालगाडो की तस्वीरें देखीं, तो वे उसे तुरंत नहीं पहचान सके। सालगाडो, अब 48 साल का हो चुका था और कैथी और कैटरीना को यकीन नहीं था कि वह वही आदमी था जिसने 17 साल पहले बंदूक की नोक पर उन्हें लूटा था।

17 साल पहले मालिक को ही लूटा
19 दिसंबर, 2005 की रात को, सालगाडो ने उस परिवार को अपना असली रंग दिखाया जिसके लिए वह काम करता था। कैटरीना बताती है, "उसने उसके पिता के सिर पर बंदूक तान दी और हाथों को टेप से बांध दिया। मैं उस वक्त महज 16 साल की थी। परिवार के अलावा मुझे और मेरे दोस्त को वह गैराज ले आया। वहां परिवार ने नकदी और गहनों को एक तिजोरी रखा था।"

कैथी और कैटरीना याद करते हुए कहती हैं कि वह भयावह रात थी। सालगाडो लूटपाट के बाद परिवार को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि शिकायत के बाद कुछ दिनों में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे 11 साल की कैद की सजा हुई। 

गौरतलब है कि मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर में हरसी पिंड के रहने वाले सिख परिवार का शव बीते बुधवार को कैलिफोर्निया के डॉस पालोस शहर के पास एक इलाके में मिला। सिलगाडो पर आरोप है कि उसने पैसों के लिए परिवार की हत्या कर दी थी। परिवार में पति पत्नी के अलावा उनकी आठ महीने की बच्ची भी शामिल थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.