बड़ी डील : Mukesh Ambani खरीद सकतें है Liverpool क्लब

Updated on 14-11-2022 05:29 PM
एशिया के दूसरे और दुनिया के आठवें सबसे अमीर इंसान भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बड़ी डील करने वाले हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) चेयरमैन और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मालिक अब स्पोर्ट्स सेक्टर में अपना दबदबा बढ़ा रहे हैं और जल्द फुटबॉल क्लब लिवरपूल (Liverpool) उनके पोर्टफोलियो में जुड़ सकता है.

लिवरपूल को मिल सकता है नया मालिक
मिरर डॉट कॉम के मुताबिक, दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल क्लब लिवरपूल (Football Club Liverpool) का सौदा जल्द पूरा हो सकता है. यानी इसकी कमान नए मालिक के हाथ में आ सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो लिवरपूल क्लब के बारे में मुकेश अंबानी जांच-पड़ताल कर चुके हैं और ऐसी खबरें हैं कि वे इसे खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. गौरतलब है कि करीब एक दशक पहले भी उन्होंने इसे पार्टनरशिप में खरीदने की इच्छा जाहिर की थी.  

 Liverpool की 381 अरब रुपये लगाई गई कीमत
मिरर के अनुसार, फुटबॉल क्लब Liverpool का वर्तमान मालिक फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (FSG) इसे बेचना चाहता है और ग्रुप की ओर से इस क्लब की लिए 4 अरब पाउंड (करीब 381 अरब रुपये) की कीमत तय की गई है. हालांकि, इसे खरीदने की रेस में अंबानी का मुकाबला मिडिल ईस्ट और यूएसए से होगा. अगर मुकेश अंबानी इस डील को पूरा करते हैं, तो ये बड़ा उपलब्धि होगी और इंग्लैंड में भारत का डंका बजेगा.

स्पोर्ट्स फैन हैं मुकेश अंबानी
Mukesh Ambani को बड़ा खेल प्रेमी कहा जाता है और वे स्पोर्ट्स सेक्टर में अपना दबदबा बढ़ाने के भी प्रयास में हैं. पहले से ही आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम रिलायंस ग्रुप की है. इसके अलावा उन्होंने इंडियन सुपर लीग के साथ भारत में फुटबॉल का प्रसार करने में भी मदद की है. भारत में भले ही खेलों में क्रिकेट सबसे ऊपर हो, लेकिन अगर लिवरपूल जैसे बड़े क्लब का मालिकाना हक भारतीय के हाथ में आता है तो फुटबॉल का भारत में प्रसार और तेजी से होगा.

अंबानी के पास इनती संपत्ति
मुकेश अंबानी की लिवरपूल को खरीदने की दिलचस्पी खासी चर्चा में है. यहां बता दें कि रिलायंस चेयरमैन (Reliance Chairman) मुकेश अंबानी टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में आठवें पायदान पर मौजूद हैं. इस लिस्ट में दो भारतीय उद्योगपतियों का नाम शामिल है, जिनमें दूसरे अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी हैं. Forbes के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) करीब 95 अरब डॉलर (94.7 billion Dollar) है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.