अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, तीसरे नंबर पर खिसके मार्क जकरबर्ग, कौन निकल गया आगे?

Updated on 16-07-2025 01:37 PM
नई दिल्ली: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हो गया है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं जबकि Oracle के को-फाउंडर लैरी एलिसन अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 251 अरब डॉलर पहुंच गई है। जकरबर्ग की नेटवर्थ भी इतनी है लेकिन दशमलव की बाद की गणना के मुताबिक एलिसन उनसे आगे हो गए हैं। मंगलवार को एलिसन की नेटवर्थ में 4.71 अरब डॉलर की तेजी आई जबकि जकरबर्ग की नेटवर्थ में 3.59 अरब डॉलर की गिरावट आई।

एलन मस्क $357.8 अरब की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। एलिसन की नेटवर्थ में तेजी की वजह Oracle Corp. के शेयरों में आई तेजी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने से ओरेकल को बहुत फायदा हुआ है। ChatGPT के आने के बाद से कंपनी के शेयर लगभग तीन गुना बढ़ गए हैं। पिछले तीन महीनों में तो शेयरों में 90% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कमाई बढ़ी है और उसने कई बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

इस साल कितनी बढ़ी नेटवर्थ

अमेरिका सरकार ने Nvidia Corp. और Advanced Micro Devices Inc. जैसी चिप बनाने वाली कंपनियों को चीन को कुछ सेमीकंडक्टर निर्यात करने की अनुमति दे दी है। इस खबर के बाद Oracle के शेयर 5.7% बढ़ गए। इस कारण एलिसन की नेटवर्थ जकरबर्ग से आगे निकल गई। एलिसन की नेटवर्थ में 80% से ज्यादा हिस्सा Oracle के स्टॉक और ऑप्शंस में है। इस साल उनकी नेटवर्थ 59 अरब डॉलर बढ़ी है जबकि जकरबर्ग की नेटवर्थ में 43.3 अरब डॉलर की तेजी आई है।
पिछले कुछ महीनों में Oracle ने क्लाउड कंप्यूटिंग के अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं। कंपनी डेटा सेंटर बनाने के लिए भी काम कर रही है। ये डेटा सेंटर OpenAI जैसी कंपनियों को सर्विस देंगे। पिछली तिमाही में Oracle की कमाई उम्मीद से कहीं ज्यादा रही। कंपनी के सीईओ का कहना है कि FY26 और भी बेहतर होगा।

किस देंगे दान

एलिसन का कहना है कि वह अपनी संपत्ति का ज्यादा हिस्सा एलिसन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को देंगे। यह एक तकनीकी संस्थान है जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर काम करता है। इस संस्थान की स्थापना 2023 में हुई थी। यह स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में नए इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.