मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह, सामने आई बड़ी अपडेट

Updated on 27-02-2023 07:07 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। कमर में लगी चोट के कारण उन्होंने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जस्सी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं उसके बाद कहा जाने लगा कि आईपीएल 2023 के शुरू होने तक बुमराह फिट हो जाएंगे। लेकिन अब उनको लेकर जैसी खबरें सामने आ रही हैं, उससे न तो भारतीय टीम खुश होगी और न तो मुंबई इंडियंस।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईपीएल 2023 तक फिट होना मुश्किल है। वहीं खबरें यह भी हैं कि जून में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल तक भी जस्सी फिट नहीं हो पाएंगे। जोकि भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि बुमराह की चोट जैसी शुरुआत में सोची जा रहा थी उससे कई अधिक गंभीर है, गौरतलब है कि बुमराह पीठ की चोट से उबरने में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

2023 के वनडे विश्वकप का हिस्सा होंगे बुमराह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मैनेजमेंट अब जसप्रीत बुमराह को अक्टूबर-नवंबर तक भारत में होने वाले वनडे विश्वकप से पहले फिट करने की योजना बना रहा है। क्योंकि बुमराह भारत के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। भारत को अगर आगामी वनडे विश्वकप जीतना है तो बुमराह का टीम में होना उतना ही जरूरी है जितना कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का है। बुमराह के अगर इंटरनेशनल करियर की बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 T20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें जसप्रीत ने क्रमश: 128, 121 और 70 विकेट झटके हैं। वहीं अपने आईपीएल करियर में जसप्रीत बुमराह ने खेले गए 120 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए 145 लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.