इंग्लैड के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे

Updated on 25-10-2023 02:27 PM
नई दिल्ली: वर्ल्डकप में रविवार को होने वाले भारत और इंग्लैड के मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अगले मैच को नहीं खेल पाएंगे। उनको पिछले हप्ते पुणे में बांग्लादेश मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से पांड्या गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। मेडिकल टीम बेंगलुरु में क्रिकेट अकेडमी में उनका इलाज कर रही है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी दो मैच में पांड्या टीम में वापसी कर सकते हैं।

पुणे में गेंद रोकने के दौरान हुए थे चोटिल
बता दें कि पिछले हफ्ते पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या के टखने में चोट लग गई थी। वो मैदान में फिल्डिंग कर रहे थे तभी गेंद को रोकने की कोशिश में उनका बायां टखना मुड़ गया। उन्होंने मैदान पर ही मेडिकल हेल्प ली, लेकिन वो आगे मैच नहीं खेल पाए। वो मेडिकल टीम के साथ मैदान से बाहर चले गए। इस घटना के बाद से भारतीय फैंस के मन में चिंता पैदा हो गई। पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाए। वहीं अब खबर है कि वो रविवार को होने जा रहे भारत बनाम इंग्लैड का भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

आखिरी दो मैचों में खेलेंगे पांड्या
इधर वर्ल्डकप में भारत पॉइंट टेबल पर नंबर 1 पर बना हुआ है। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर अपनी अजेय जीत कायम रखी। इस रविवार को भारत विश्वकप का छठा मुकाबला खेलने मैदान में उतरेगा। इस बार भारत का सामना पिछले साल के चैंपियन इंग्लैड से होगा। इस मैच में तो पांड्या नहीं खेलेंगे, टीम मैनेजमेंट भी उनसे कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है, ताकि वो आखिरी दो मैचों के लिए पूरी तरह फिट हो जाएं। भारतीय टीम विश्वकप में बढ़िया फॉर्म में हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से फिट पांड्या को चाहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.