चीन के सपने को बड़ा झटका, 60 साल में पहली बार आबादी में गिरावट, भारत की बल्‍ले-बल्‍ले

Updated on 17-01-2023 07:21 PM
बीजिंग: दुनिया में सैन्‍य और आर्थिक ताकत के बल पर दादागिरी कर रहे चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को बड़ा झटका लगा है। चीन ने देश में बढ़ती बुजुर्गों की आबादी और गिरती जन्म दर के बीच 60 साल में पहली बार समग्र जनसंख्या में गिरावट आने की घोषणा की है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, देश में पिछले वर्ष की तुलना में 2022 के अंत में आबादी 8,50,000 कम रही। यह ब्यूरो हांगकांग, मकाओ और स्वशासी ताइवान के साथ-साथ विदेशी निवासियों को छोड़कर केवल चीन की मुख्य भूमि की आबादी की गणना करता है। चीन में जहां गिरावट आ रही है वहीं भारत में जनसंख्‍या बढ़ रही है। चीन अब जल्‍द ही आबादी के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश होने की ओर बढ़ रहा है।
राष्‍ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने मंगलवार को बताया कि 1.041 करोड़ लोगों की मौत के मुकाबले 95.6 लाख लोगों के जन्म के साथ देश की आबादी 1.411.75 अरब रह गई। इनमें से 72.206 करोड़ पुरुष और 68.969 करोड़ महिलाएं हैं। चीन लंबे समय से दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश रहा है, लेकिन जल्द ही भारत के इसे पीछे छोड़ने की संभावना है। चीन में 1961 के बाद पहली बार लोगों की आबादी की दर नकारात्‍मक हो गई है। इस तरह यह ऐतिहासिक गिरावट आई है।

चीन की आबादी साल 2022 में चरम पर पहुंची


साल 2022 के अंत में चीन की आबादी 1.41175 रही जो एक साल पहले 1.41260 अरब थी। चीन के इस ऐलान को उस दौर की शुरुआत माना जा रहा है जब चीन की आबादी में कमी आएगी। यह तब हुआ है जब चीन ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने के लिए पैसे देता है। चीन की संसद के शीर्ष अधिकारी काई फांग ने कहा कि चीन की आबादी साल 2022 में अपने चरम पर पहुंच गई। यह अनुमान से बहुत पहले हो गया है। मेरा देश अब नकारात्‍मक जनसंख्‍या वृद्धि के दौर में प्रवेश करने जा रहा है।

चीन को अब अपनी घटती आबादी और कम होती जनसंख्‍या से बहुत टेंशन में है और उसे यह डर सता रहा है कि दुनिया की फैक्‍ट्री का तमगा उससे छिन सकता है। दरअसल, चीन सस्‍ती मजदूरी के बल पर पिछले कई सालों से दुनिया की फैक्‍ट्री बना हुआ है लेकिन कम आबादी उसके लिए संकट बन गई है। यही नहीं जो उसकी काम करने वाली आबादी है, वह बुजुर्ग होती जा रही है। इसी को देखते चीन अब कई तरह की प्रोत्‍साहन स्‍कीम चला रहा ताकि बच्‍चों को पालने में लोगों को कम खर्च आए और वे ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करें।

चीन में 10 लाख कम पैदा हुए बच्‍चे


चीन की आबादी के बढ़ने की दर इस साल 1000 लोगों में 6.77 रही जो पिछले साल 7.52 थी। चीन में इस साल पिछले साल की अपेक्षा 10 लाख बच्‍चे कम पैदा हुए हैं। चीन जहां घटती आबादी से परेशान है, वहीं भारत की आबादी लगातार बढ़ रही है और यहां युवा जनसंख्‍या की संख्‍या काफी ज्‍यादा है। इससे भारत दुनिया के लिए सस्‍ता श्रम बाजार बन सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.