टॉस से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी को लौटना पड़ा होटल

Updated on 17-03-2023 08:52 PM
मुंबई: भारत के खिलाफ पहले वनडे में टॉस से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के अलावा एलेक्स कैरी मुकाबले से बाहर हो गए। वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि एलेक्स कैरी को होटल लौटना पड़ा है। वह बीमार हैं। मैच में भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया।


नियमित कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं। भारत ने कुलदीप यादव के रूप में कलाई के स्पिनर को अंतिम एकादश में शामिल किया है। रविंद्र जडेजा दूसरे स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उनकी जगह मिशेल मार्श पारी का आगाज करेंगे। एलेक्स कैरी अस्वस्थ हैं और उनकी जगह जोश इंग्लिस को टीम में लिया गया है।
    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चुने 5 ऑलराउंडर
    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच के लिए 5 ऑलराउंडर शामिल किए हैं। उसने कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट और मार्नस लाबुशेन को जगह दी है। तेज गेंदबाजी में उसके बाद मिशेल स्टार्क हैं, जबकि स्पिन स्पेशलिस्ट के तौरपर एडम जम्पा हैं।

    ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा
    भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.