टेस्ला ने भारत में हायरिंग शुरू की:कंपनी की देश में जल्द एंट्री हो सकती है, हाल ही में मस्क ने मोदी से की थी मुलाकात

Updated on 18-02-2025 02:04 PM

इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला इंक ने भारत में हायरिंग शुरू कर दी है। जो इस बात का संकेत है कि टेस्ला जल्द ही भारत में एंट्री कर सकती है। कंपनी ने 17 फरवरी को लिंक्डइन पर टेस्ला ने 13 पदों के लिए भर्तियों का ऐलान किया। इसमें कस्टमर सर्विस और बैकएंड ऑपरेशंस से जुड़े 13 पद शामिल हैं। हाल ही में PM मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान टेस्ला के CEO मस्क ने उनसे मुलाकात की थी।

टेस्ला और भारत के बीच कई सालों से कभी-कभी बातचीत होती रही है, लेकिन टेस्ला ने ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी के कारण भारत से दूरी बनाए रखी थी। हालांकि, भारत ने अब 40,000 डॉलर (करीब 35 लाख रुपए) से अधिक कीमत वाली कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को 110% से घटाकर 70% कर दिया है।

फैक्ट्री के लिए जगह की तलाश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ला भारत में अपना प्लांट भी लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी जमीन की तलाश में जुटी है। कंपनी की कोशिश है कि ऑटोमोटिव हब वाले प्रदेशों में प्लांट की स्थापना की जाए। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु पर उसकी प्राथमिकता में हैं।

ट्रम्प ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी का हेड बनाया 

नवंबर में चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) नाम से एक नया विभाग बनाने का ऐलान किया था, जो सरकार को बाहर से सलाह देगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी कमान इलॉन मस्क और भारतवंशी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी को सौंपी थी। बाद में विवेक रामास्वामी को इससे हटा दिया गया।

टेस्ला का शेयर 1 साल में 83.65% चढ़ा

टेस्ला का वर्तमान में मार्केट कैप करीब 1.12 ट्रिलियन डॉलर (97.37 लाख करोड़ रुपए) है। इसके शेयर का प्राइस $355.84 है। बीते 1 साल में टेस्ला के शेयर ने 83.65% का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 6 महीने में कंपनी का शेयर 59.77% चढ़ा है।

टेस्ला की सबसे सस्ती कार है मॉडल 3 

अमेरिकन मार्केट में अभी टेस्ला की 6 इलेक्ट्रिक कारें बेची जा रही हैं। इनमें मॉडल S, मॉडल 3, मॉडल x, मॉडल Y, न्यू मॉडल Y और साइबर ट्रक शामिल हैं। इनमें मॉडल 3 सबसे सस्ती कार है। अमेरिका में इसकी कीमत 29,990 डॉलर (करीब 26 लाख रुपए) है। ये कार एक बार फुल चार्ज करने पर 535 किलोमीटर चलती है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं इलॉन मस्क 

इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास कुल 34.23 लाख करोड़ की संपत्ति है। वहीं दूसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग (22.06 लाख करोड़) और तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस (21 लाख करोड़ रुपए) हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.