बड़े-बड़े पुरातत्वविद खोलने से डरते हैं चीन के पहले सम्राट के मकबरे का ताला, अंदर बिछा है मौत का जाल

Updated on 08-08-2023 01:32 PM
बीजिंग : चीन का एक मकबरा कई वर्षों से इतिहासकारों के लिए पहेली बना हुआ है। चीन के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग का प्राचीन मकबरा अभी भी रहस्य में डूबा हुआ है क्योंकि पुरातत्वविद् इसे खोलने से झिझक रहे हैं। हालांकि इसके कई हिस्सों पर खोज की जा चुकी है लेकिन मकबरे को अभी भी संभावित खतरों के चलते नहीं छुआ गया है। प्राचीन चीनी इतिहासकार सिमा कियान ने सम्राट की मृत्यु के लगभग एक शताब्दी बाद एक लेख लिखा था जिसमें मकबरे के भीतर छिपे संभावित खतरनाक जाल का वर्णन किया था।

बिजनेस इनसाइडर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कारीगरों को कथित तौर पर तीर और कमान बनाने का आदेश दिया गया था। ये हथियार मकबरे में प्रवेश करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला करने के लिए तैयार किए थे। इसके अतिरिक्त कहा जाता है कि मकबरे में पारे (Mercury) की एक जटिल प्रणाली मौजूद है जो इसके भीतर प्रवाहित होती रहती है।

किसानों ने की थी खोज

1974 में चीन के शानक्सी प्रांत में किसानों के एक समूह ने यह असाधारण पुरातात्विक खोज की थी, जिसने दुनिया को हैरान कर दिया था। वे साधारण से दिखने वाले एक खेत में खुदाई कर रहे थे कि तभी उन्हें मिट्टी की एक मानव आकृति के टुकड़े मिले। यह एक बहुत बड़े रहस्योद्घाटन की शुरुआत मात्र थी। बाद की पुरातात्विक खुदाई से पता चला कि यह क्षेत्र हजारों टेराकोटा मॉडलों से भरे कई गड्ढों के ऊपर स्थित था।

2000 साल से बरकरार हैं रहस्य

सैनिकों, युद्ध के घोड़ों, कलाबाज़ों, बड़े अधिकारियों और विभिन्न जानवरों को दर्शाने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार की गई ये आकृतियां अब 'टेराकोटा सेना' का हिस्सा हैं। मिट्टी की इस विशाल सेना का उद्देश्य 221 से 210 ईसा पूर्व तक शासन करने वाले क्विन राजवंश के पहले सम्राट क्विन शी हुआंग के मकबरे की रक्षा करना है। मकबरे के आसपास के कब्रिस्तान की बड़े पैमाने पर खोज के बावजूद, सम्राट का मकबरा अभी भी खुला नहीं है और इसके रहस्य 2,000 से अधिक वर्षों से बरकरार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.