जैन मंदिर कमेटी साकेत नगर की बैठक में बड़ा ऐलान:धर्मशाला निर्माण के लिए दान की घोषणा, महावीर जयंती की तैयारियों पर चर्चा

Updated on 14-01-2025 01:15 PM

भोपाल के साकेत नगर स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति की बैठक एमपी नगर स्थित निजी होटल में आयोजित की गई। अध्यक्ष नरेंद्र टोंग्या द्वारा प्रायोजित इस बैठक में समिति के सदस्य परिवार सहित शामिल हुए।

बैठक में राजश्री जैन और उनके परिवार द्वारा धर्मशाला में एक कमरे के निर्माण के लिए धनराशि देने की घोषणा की, यह कार्य बसंत कुमार जैन की स्मृति में किया जाएगा।

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मंदिर सचिव महेंद्र जैन ने समिति की गतिविधियों, आय-व्यय, निर्माण कार्यों और मुनि संघ के विहार संबंधी विस्तृत जानकारी दी। धर्मशाला निर्माण की प्रगति और आगामी महावीर जयंती समारोह की रूपरेखा पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों और दंपतियों के लिए खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। अध्यक्ष नरेंद्र टोंग्या ने अपने उद्बोधन में समिति सदस्यों के कार्यों की सराहना की और जैन समाज की सभी धाराओं को एकजुट करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अपने पिता समाजश्रेष्ठी मनोहर लाल टोंग्या के पदचिन्हों पर चलते हुए धार्मिक और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, उपाध्यक्ष जयप्रकाश जैन, संजय जैन, सचिव महेंद्र जैन चंदेरी, कोषाध्यक्ष ताराचंद जैन, मीडिया प्रभारी हेमलता जैन, संयम जैन, रोहित जैन, कार्यकारिणी सदस्य नीलेश जैन, अरविंद जैन मुंगावली, जितेंद्र नायक, डॉ महेंद्र जैन, देवेंद्र जैन नौहराकला, देवेश जैन, मनोज जैन, डॉ अभिषेक सिंघई, आशीष भागवतकर, सुनील जैन एनएचडीसी, अजय जैन, नीरव हाथी शाह, शैलेंद्र जैन, अनुराग पंचोलिया, अमिताभ मन्या जैन, शरद जैन, राकेश जैन आदि सपरिवार उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.