राज्योत्सव के दिन बड़ा हादसा पुलिस सहायता केंद्र में रखे सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

Updated on 02-11-2022 06:01 PM

कवर्धा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। पुलिस सहायता केंद्र बस स्टैंड में स्थित है, लेकिन ये पिछले एक साल से बंद पड़ा हुआ है। यहां किसी भी पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगी रहती है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भूषण एक्का ने बताया कि रात 10 बजे एक साल से बंद पड़े हुए पुलिस सहायता केंद्र में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि इसी के बगल में एक होटल है। उसके संचालक ने इसमें अपना सिलेंडर रख दिया था। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर लीक हो रहा होगा और इसी वजह से इसमें आग लगी होगी। चूंकि वो बस स्टैंड परिसर के अंदर है, तो आसपास 20 से ज्यादा बसें भी खड़ी थीं।

जब लोगों ने पुलिस सहायता केंद्र में रखे सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की आवाज सुनी, तो वे दौड़े आए, तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड आती, तब तक लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया।

 बाद में दमकलकर्मी भी पहुंचे और उन्होंने अच्छी तरह से घटनास्थल पर पानी की बौछार की। वहीं समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि वहीं पर 20 से ज्यादा यात्री बसें खड़ी थीं। फिलहाल आग से किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बता दें कि बस स्टैंड से महज एक किलोमीटर की दूरी पर राज्योत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में सिलेंडर ब्लास्ट से काफी बड़े इलाके में आग फैलने की आशंका थी, लेकिन लोगों ने बड़ी ही तत्परता से आग पर काबू पाया। पुलिस ने कहा कि ये भी जांच की जा रही है कि वहां रखा सिलेंडर घरेलू था या फिर व्यावसायिक।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.