बाइडेन बोले- इजराइल-हमास में 4 मार्च तक सीजफायर की संभावना

Updated on 28-02-2024 12:51 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि बाइडेन ने कहा है कि अगर हमास कुछ इजराइली बंधकों को रिहा करे तो इजराइल रमजान को देखते हुए गाजा में युद्धविराम के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इजराइल-हमास के बीच 4 मार्च यानी अगले सोमवार तक सीजफायर हो सकता है।

न्यूयॉर्क शहर में NBC चैनल के शो के लिए आइसक्रीम शॉप पहुंचे बाइडेन ने कहा- मुझे देश के NSA ने बताया है कि हम युद्धविराम के काफी करीब हैं। अमेरिकी मीडिया CNN के मुताबिक, इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के लिए समझौते से जुड़ी कुछ शर्तों पर सहमति बनी है।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम और इजराइली बंधकों की रिहाई की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, 23 फरवरी को फ्रांस में अमेरिका, मिस्र, इजराइल, और कतर के अधिकारियों के बीच बैठकर हुई थी।

पहले चरण में इजराइली महिलाओं-बच्चों को रिहा करेगा हमास
CNN के मुताबिक, बैठक की जानकारी रखने वाले एक डिप्लोमैटिक सूत्र ने बताया है कि सीजफायर का पहला चरण 6 हफ्तों का हो सकता है। इस दौरान हमास की कैद में मौजूद इजराइली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रिहा किया जाएगा। साथ ही इजराइल भी फिलिस्तीनी कैदियों को आजाद करेगा।

CNN से बात करते हुए एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा- हमास गाजा से इजराइली सैनिकों के हटने और जंग खत्म करने की मांग कर रहा था। यह सीजफायर में एक बड़ा अड़ंगा था, जिसे फिलहाल सुलझा लिया गया है।

इजराइल राफा में हमला तो वहीं हमास जंग खत्म करना चाहता है
हालांकि, इजराइली सैनिकों की रिहाई और जंग खत्म करने के मुद्दे पर फिर से बात अटक सकती है। इजराइली नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे राफा में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करना चाहते हैं। वहीं हमास ने कहा है कि वो दूसरे चरण में जंग खत्म करने के मुद्दे पर बात करना चाहता है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलकर ने कहा- हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच जल्द समझौता होगा। अगर हमास सच में फिलिस्तीनियों की परवाह करता है तो उन्हें शर्तों को मानना होगा।

CBS न्यूज से बात करते हुए इजराइली PM नेतन्याहू ने कहा था कि हम राफा में इजराइली सेना को भेजने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने बिना प्लान के 15 लाख फिलिस्तीनियों की जान खतरे में डालने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई पर समझौता नहीं हुआ तो भी राफा पर हमला करेंगे
नेतन्याहू ने कहा- अगर बंधकों की आजादी के लिए हमास से समझौता नहीं भी होगा, तब भी हम सेना को वहां भेजेंगे। हमारा लक्ष्य पूरी तरह से जीत हासिल करना है। हम हमास के आखिरी ठिकाने को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते।

इजराइल-हमास के बीच 7 अक्टूबर को जंग की शुरुआत हुई थी। अलजजीरा के मुताबिक, इसमें अब तक गाजा के करीब 29 हजार 800 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 70 हजार घायल हैं। इजराइल में हमास के हमले में 1139 लोग मारे जा चुके हैं।

'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.