पाकिस्तान के समर्थन में बाइडेन, कहा-ईरान किसी को पसंद नहीं

Updated on 19-01-2024 12:59 PM

पाकिस्तान और ईरान में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान की एयरस्ट्राइक की आलोचना की है। उन्होंने कहा- दोनों देशों के बीच टकराव इस बात का सबूत है कि ईरान को क्षेत्र में पसंद नहीं किया जाता है, चाहे वो जहां भी जाए। हम अभी के हिसाब से काम कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है। हम नहीं चाहते की साउथ और सेंट्रल एशिया में तनाव बढ़े। इसके लिए हम पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क में हैं। पाकिस्तान पर ईरान का हमला यह दिखाता है कि वो क्षेत्र अस्थिरता बढ़ाने का काम कर रहा है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- हम नहीं चाहते कि यह तनाव किसी भी तरह से बढ़े। पाकिस्तान हमारे लिए एक बड़ा गैर-नाटो सहयोगी है और हमेशा रहेगा। हम दोनों पक्षों से शांति की अपील करते हैं।

चीन बोला- हम करा सकते हैं पाक-ईरान के बीच मध्यस्थता
वहीं UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने भी दोनों देशों की तरफ से हुई एयरस्ट्राइक्स पर चिंता जताई। उन्होंने कहा- हम दोनों पक्षों से शांति बनाने की अपील करते हैं। दूसरी तरफ, चीन ने दोनों देशों में मध्यस्थता कराने की पेशकश की है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा- हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देश मसला सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे।

माओ निंग ने आगे कहा- अगर वे चाहें तो हम इसके लिए पहल करने को तैयार हैं। चीन हमेशा से यह कहता आया है कि दो देशों के बीच तनाव को UN के प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के आधार पर सुलझाया जाना चाहिए। दरअसल, पाकिस्तान और ईरान दोनों ही शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन यानी SCO के मेंबर हैं और चीन के करीबी ट्रेडिंग पार्टनर हैं।

ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन के ठिकानों पर हमला किया
16 जनवरी की रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया था। ईरान ने कहा था कि उसने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दोल्लाहियन ने बुधवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी से फोन पर बात की थी।

उन्होंने कहा था- यह हमला सिर्फ आंतकी संगठन पर किया गया था। इस पर जिलानी ने कहा था कि किसी भी देश को इस तरह जोखिम वाले रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। ईरान के हमले पर पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक है। इसके बाद पाकिस्तान एयरफोर्स ने 24 घंटे में ईरान पर हवाई हमले किए। पाकिस्तान ने ईरान में चलाए ऑपरेशन को 'मार्ग बार सरमाचर' नाम दिया।

जवाब में पाकिस्तान ने ईरान में 48 किमी अंदर की एयरस्ट्राइक
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया था कि ऑपरेशन के तहत ईरान में बलूच लिबरेशन आर्मी के 7 ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। इस दौरान कई आतंकियों को मार गिराया गया। एयरस्ट्राइक ईरान की सीमा में 48 किलोमीटर अंदर घुसकर की गई थी। पाकिस्तान की फौज ने बताया था कि हमले के लिए किलर ड्रोन्स, रॉकेट, गोले बारूद और कई दूसरे हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

ईरान ने पाकिस्तान पर हमला क्यों किया?
ईरान एक शिया बहुल देश है, जबकि पाकिस्तान में करीब 95% लोग सुन्नी हैं। पाकिस्तान के सुन्नी संगठन ईरान का विरोध करते रहे हैं। इसके अलावा बलूचिस्तान का जैश अल अदल आतंकी संगठन ईरान की सीमा में घुसकर कई बार वहां की सेना पर हमले करता रहा है। ईरान की सेना को रिवॉल्यूशनरी गार्ड कहा जाता है।

ईरान सरकार कई बार पाकिस्तान को आतंकी संगठनों पर लगाम लगाने की वॉर्निंग दे चुकी है। 2015 में पाकिस्तान और ईरान के रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। तब ईरान के आठ सैनिक पाकिस्तान से ईरानी क्षेत्र में घुसे सुन्नी आतंकवादियों के साथ संघर्ष में मारे गए। यह आतंकी भी जैश अल अदल के थे।

तब ईरान सरकार ने कहा था- हमारी सीमा पर तैनात सैनिकों का पाकिस्तान से घुसे आतंकवादियों के साथ संघर्ष हुआ। हमारे आठ सैनिक शहीद हो गए। हम इस मामले में जवाबी कार्रवाई जरूर करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.