भूपेंद्र सिंह ने कहा:साबित कर दें तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा

Updated on 17-01-2025 12:28 PM

सागर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक हेमंत कटारे परिवहन घोटाले के आरोपियों से मैनेज होकर मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। परिवहन मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल में सौरभ शर्मा कभी भी मेरी विधानसभा खुरई के चेकपोस्ट पर पदस्थ नहीं रहा।

कटारे सौरभ की मालथौन में मेरे कार्यकाल में पोस्टिंग की तारीख या आदेश दिखा दे या इस आरोप को प्रमाणित कर दें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। मैं कटारे पर मानहानि का केस करूंगा। भूपेंद्र ने कहा कि कटारे बताएं कि ऐसी कौन सी नोटशीट है, जिसमें मैंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए अनुशंसा, सिफारिश या अनुमोदन किया हो? यह तो बहुत दूर की बात है। मैंने विचार करने के लिए भी लिखा हो तो वह नोटशीट बता दें। भूपेंद्र सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कटारे पत्रकार वार्ता में

मानहानि का केस करूंगा

कटारे पर हमलावर होते हुए सिंह ने कहा कि महिला पत्रकार के साथ बलात्कार के केस में एफएसएल जांच में बलात्कार की रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव कैसे कराई गई, अब यह कहानी मैं भी बताऊंगा। भोपाल में आईएसबीटी पर पेट्रोल पंप समेत तमाम संपत्तियां कहां से आईं, भाई योगेश कटारे पर 35 आपराधिक केस कब से चल रहे हैं।

आईएसबीटी की झुग्गियों से गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर की बिक्री का कारोबार किसके संरक्षण में होता है, इसकी जांच के लिए मैं पुलिस को पत्र लिखकर बताने जा रहा हूं। भूपेंद्र ने कहा कि जांच एजेंसियों को कटारे की कॉल डिटेल निकालनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि वे परिवहन घोटाले के किस आरोपी से मैनेज हैं। कहीं उनके खुद के तार तो परिवहन घोटालों से नहीं जुड़े?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.