Bhupendra Patel 2.0: टी-20 अंदाज में हल होंगी शिकायतें, बिना अपॉइन्टमेंट के लोगों से मिलेंगे भूपेन्द्र पटेल

Updated on 11-01-2023 06:09 PM
अहमदाबाद: गुजरात में सर्वाधिक मजबूत सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने जनता से जुड़ाव के नई पहल की है। प्रदेश के लोगों की शिकायतें पाने के लिए जहां मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को आम लोगों से बिना किसी अपॉइन्टमेंट मुलाकात करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में विजिटर्स मैनेजमेंट सिस्टम (वीएमएस) लागू किया गया है। इस सिस्टम के तरह शिकायतों की प्राथमिकता तय की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंची शिकायत किस स्तर की है और इसका निस्तारण कहां से होगा? उसी हिसाब से यह सिस्टम कार्रवाई अमल में लाएगा। इस सिस्टम के जरिए लोगों की शिकायतों का रिकॉर्ड भी तैयार हो सकेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) बिना किसी अपॉइन्टमेंट के लोगों से मिलेंगे।
शहरों पर सीएम रखेंगे सीधी नजर
मुख्यमंत्री कार्यालय को आम लोगों से जोड़ने की पहल के साथ सरकार ने शहरों पर विशेष फोकस करने का फैसला किया है। इसके तरह सीएमओ में मुख्यमंत्री ने अर्बन ग्रिवेंस रिड्रेसल मॉनिटरिंग सिस्टम (यूजीआरएमएस) को सक्रिय किया जा रहा है। इसके तहत राज्य की सभी 8 नगर निगमों पर नजर रखी जाएगी। इनमें अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर, जूनागढ़ शामिल हैं। इन जिलों की सभी वेबसाइट्स को सीएम डैशबोर्ड से कनेक्ट किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) महानगरों के नागरिकों की ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त शिकायतों की खुद सीधी मॉनीटरिंग करेंगे।
नए तेवर में दिख रहे सीएम
नवभारत भारत टाइम्स ऑनलाइन ने अपनी पहली रिपोर्ट में बताया था कि गुजरात चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री इन दिनों बदले नजर आ रहे हैं। वह अपने दफ्तर में अधिक समय बिता रहे हैं। उनका फोकस गुड गर्वर्नेंस पर दिख रहा है। मुख्यमंत्री (CM Bhupendra Patel) ने अपने दफ्तर में एक महीने की ज्यादा सिटिंग के बाद जनता को जुड़ने वाले ये फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ 7030930344 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। राज्य के लोग इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सीएम भूपेन्द्र पटेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की प्रेरणा से शुरू किए गए स्वागत ऑनलाइन कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाना चाहते हैं। इसी के तहत तकनीकी के जरिए लोगों से जुड़ने की पहले भूपेन्द्र पटेल ने की है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओ का लाभ जनता को त्वरित व प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.