डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा भोपाल का नव निर्मित फ्लाई-ओवर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 23-01-2025 05:10 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज भोपाल को मिली 154 करोड़ रूपये की लागत के फ्लाई-ओवर की सौगात नगर के विकास को गति देगी। यह नव निर्मित फ्लाई-ओवर हमारे महान देशभक्त और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल, देश का दिल है। यह देश की सुंदरतम राजधानी है। वर्ष 1956 में जब मध्यप्रदेश का गठन हुआ था, उस समय भोपाल एक छोटा सा गांव था। लंबे समय तक इसका विकास रुका रहा। हमारी सरकारों ने इसका विकास किया। अब भोपाल का तेज गति से विकास किया जाएगा। तीन किलोमीटर लंबा नव निर्मित फ्लाई-ओवर गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सुयोग है कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर इसका लोकार्पण हो रहा है। यह पुल एक और नेताजी सुभाष चंद्र सेतु और दूसरी ओर वीर सावरकर सेतु को मिलाएगा। बड़ी चुनौतियों के बीच इस ब्रिज का निर्माण हुआ है, इसके लिए लोक निर्माण मंत्री और उनका विभाग बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बावड़िया-कलां क्षेत्र में आवागमन की सुविधा की दृष्टि से 180 करोड रुपए की लागत से फ्लाई-ओवर बनाए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बैरागढ़ ब्रिज का भी लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को भोपाल में 3 किलोमीटर लंबे नव निर्मित फ्लाई-ओवर ब्रिज का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से ओबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारे महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है, उन्हें हम हृदय से नमन करते हैं। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अंग्रेजों को चुनौती दी और स्वतंत्रता संग्राम को नई राह दिखाई। वर्ष 1923 में उन्होंने अंग्रेजों की आईसीएस परीक्षा प्रवीण्य सूची में उत्तीर्ण की, परंतु उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी करने के स्थान पर देशभक्ति का मार्ग चुना। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वाधिक मतों से जीता।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समानता की लड़ाई लड़ी। संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने धारा 370 का विरोध किया था। हम उनकी स्मृति में पंच तीर्थ उनके जन्म स्थान, दीक्षा स्थल, कर्मभूमि, शिक्षा स्थल और जहां उन्होंने शरीर त्याग किया वहां तीर्थ स्थल विकसित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई, रानी दुर्गावती और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान वीरांगनाओं ने देश का गौरव बढ़ाया है। हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण नीति बनाई है, जिसे शीघ्र लागू किया जायेगा। हमारी सरकार महिलाओं, युवा, किसान और गरीबों के कल्याण के लिए मिशन चला रही है। हम निरंतर बहनों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिला, युवा, किसान और गरीबों के कल्याण के लिये मिशन चला रही है। इनकी बेहतरी के लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिये चौतरफा प्रयास किये जा रहे हैं। हाल ही में पूणे में आयोजित निवेशकों के सम्मेलन में अनेक उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश की सहमति दी है। पूणे के उद्योगपति भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों की नैसर्गिक सुंदरता से भी काफी प्रभावित हैं।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यह फ्लाई-ओवर शहर के यातायात प्रबंधन में महती सुधार लाने के साथ यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी राज्य की रीढ़ की हड्डी होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश इस दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। फ्लाई-ओवर के लोकार्पण की जब बात आई, तब उन्होंने इसे जनता के लिए तुरंत समर्पित करने पर जोर दिया। यह उनकी संवेदनशीलता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के महानगरों में लगभग 3000 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 361 पुलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मध्यप्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक सड़कों का विस्तार हो रहा है। जहाँ टू-लेन सड़कें थीं, वहाँ फोर-लेन और जहाँ फोर-लेन थीं, वहाँ सिक्स-लेन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैंने विभिन्न राज्यों में जाकर विकास कार्यों का अध्ययन किया गया और अब उन मॉडल्स को मध्यप्रदेश में लागू किया जायेगा।

सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकसित मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की ओर ले जा रहे हैं। प्रदेश में विकास को गति देने के लिये प्रदेश की टीम पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। फ्लाई-ओवर जैसे अधोसंरचनात्मक विकास से समाज को लाभ मिलता है और विकास को नई गति भी मिलती है।

हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास के नये आयाम जुड़ रहे हैं। भोपाल नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में नव निर्मित फ्लाई-ओवर महती भूमिका अदा करेगा। इस फ्लाई-ओवर पर रात में भी दिन का एहसास होगा। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय ने सभी का आभार माना। इस अवसर पर विधायक श्री भगवान दास सबनानी, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.