भोपाल की मधु थामस को अमेरिका में मिला बेस्ट टीचर का खिताब

Updated on 13-04-2024 12:07 PM
 भोपाल। भारतीय ज्ञान और कौशल का एक बार फिर विश्व स्तर पर सम्मान हुआ है। इस बार मान का यह मुकुट मधु थामस के मस्तक पर सुशोभित हुआ है, जो पेशे से शिक्षक हैं। हाल ही में फ्लोरिडा स्टेट टीचर आफ द ईयर अवार्ड-2024 के लिए मधु का चयन हुआ। अमेरिका में यह सम्मान पाने वाली वे भारत की पहली शिक्षिका हैं।


भोपाल में हुई परवरिश

यहां पर यह बता दें कि मधु थामस भोपाल में पली-बढ़ी हैं। सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल और बरकउल्ला विश्वविद्यालय में उन्होंने पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा उन्होंने राधाकृष्णन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने बतौर विज्ञान शिक्षिका के रूप में सेवाएं दी। 21 वर्ष पहले उनका चयन अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ केमिकल इंजीनियर्स के लिए हुआ। अपने लंबे कार्यकाल में मधु ने विज्ञान शिक्षा के अभिनव प्रयोग, अनुशासन, विद्यार्थियों के मनोविज्ञान और बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण के लिए एक कर्त्तव्यनिष्ठ शिक्षिका का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धियों और संस्थागत प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें स्टेट टीचर आफ द ईयर के लिए चुना गया।
गत नौ अप्रैल को अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मान पट्टिका और स्मृति चिह्न भेंट कर मधु को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ केमिकल इंजीनियर्स की स्थापना वर्ष 1908 में की गई थी। दुनिया भर के 110 देशों के साठ हजार से भी अधिक पेशेवर इंजीनियर्स और शोधार्थी वहां काम करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.