4 दिन बाद उज्जैन पहुंचे भोपाल के फोरेंसिक साइंटिस्ट:इंटरव्यू के लिए दिल्ली गए थे; बोले- बैग चोरी होने से संपर्क नहीं कर पाया

Updated on 24-01-2025 02:48 PM

4 दिन से लापता भोपाल की फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के वैज्ञानिक पंकज मोहन (51) उज्जैन पहुंच गए हैं। वे 18 जनवरी को भोपाल स्थित अपने घर से इंटरव्यू देने दिल्ली जाने का बोलकर निकले थे। इसके बाद से ही उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, पंकज मोहन भोपाल के कोलार इलाके में रहते हैं। बुधवार रात परिजन ने उनकी गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज कराई थी। वैज्ञानिक की तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई थी। दिल्ली के एक स्टेशन पर उनकी लास्ट लोकेशन ट्रेस की गई थी। इसके बाद से ही उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था।

गुरुवार को पंकज मोहन अपने गृह जिले उज्जैन पहुंचे। पुलिस का उनसे संपर्क हो गया है। उन्हें पूछताछ के लिए भोपाल बुलाया गया है। उन्होंने फोन पर पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में उनका एक बैग खो गया था। इसमें उनका मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज सहित दिल्ली में होने वाले विभागीय इंटरव्यू का लेटर था।

लेटर खो जाने के कारण वे दिल्ली में इंटरव्यू भी नहीं दे सके। उनकी तलाश में दिल्ली पहुंची पुलिस टीम अब भोपाल लौटने की तैयारी में है।

19 जनवरी को होना था विभागीय इंटरव्यू पंकज मोहन कोलार थाना क्षेत्र स्थित राजस्व कॉलोनी में रहते हैं। 19 जनवरी को दिल्ली में उनका विभागीय इंटरव्यू होना था। जिसके लिए 18 जनवरी की शाम वे गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए थे लेकिन अगले दिन वे इंटरव्यू देने नहीं पहुंचे। उसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।

परिजन और साथियों ने लगातार उनसे कॉल पर संपर्क करना चाहा लेकिन फोन नहीं हुआ। तब पुलिस को सूचना दी गई।

स्टेशन पर एटीएम से ट्रांजेक्शन किया था पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि पंकज ने दिल्ली में एक रेलवे स्टेशन के एटीएम बूथ से ट्रांजेक्शन किया था। इसके बाद कोलार थाने के एसआई संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक मोहम्मद अहमद और आरक्षक कंचन यादव दिल्ली पहुंचे थे।

उज्जैन में था वैज्ञानिक का परिवार वैज्ञानिक पंकज मोहन का परिवार उज्जैन में था। यहां उनका ससुराल है। 17 जनवरी को पंकज उज्जैन से लौटे थे। इसके बाद कोलार स्थित घर से जरूरी सामान बैग में रखकर वे 18 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनके परिवार में एक बेटा और पत्नी हैं। पत्नी गृहिणी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.