भोपाल के भगवान सिंह का विश्व रिकॉर्ड:साइकल से एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति

Updated on 25-09-2025 12:15 PM

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साहसी युवक भगवान सिंह ने वो कर दिखाया, जो अब तक दुनिया में किसी ने नहीं किया था। उन्होंने 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक अपनी एमटीबी बाइक (साइकिल) पहुंचा कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस उपलब्धि के साथ भगवान सिंह (52) दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने दो पहियों पर एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने का साहसिक कारनामा किया।

भगवान सिंह ने यह सफर 9 दिनों में तय किया। रास्ते में दुर्गम और बर्फीले ट्रैक, पत्थरीली चढ़ाई, माइनस तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसी कठिन चुनौतियां थीं। मातृभूमि के प्रति प्रेम, अदम्य जज्बे और लोहे जैसी हिम्मत ने उन्हें हर मुश्किल पर विजय दिलाई। कई जगह ऐसे मोड़ आए जहां बाइक को खुद उठाकर ले जाना पड़ा, लेकिन तिरंगा फहराने का सपना हर थकान पर भारी पड़ा ।

भगवान सिंह ने साझा किया अपना अनुभव एवरेस्ट बेस कैंप से से बातचीत में भगवान सिंह ने कहा,“जय हिंद! आज तक एमटीबी बाइक (साइकिल) एवरेस्ट बेस कैंप तक नहीं आई थी। मैंने अपने भारत की तरफ से कोशिश की और नौ दिन की कठिन मेहनत के बाद इसको ऊपर लाकर क्लाइम्ब किया। मेरे साथ आशीष और तेजिंग शेरपा दो साथियों ने सपोर्ट किया। आज मैं एमटीबी बाइक लेकर 5,364 मीटर की ऊंचाई पर अपने देश का तिरंगा फैला रहा हूं।”

मध्यप्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण भोपाल निवासी भगवान सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। अब तक दुनिया में किसी ने एवरेस्ट बेस कैंप तक बाइक ले जाने का साहस नहीं दिखाया था। भगवान सिंह ने इस कारनामे से साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने पहाड़ भी झुक जाते हैं।

भगवान सिंह कुशवाह के बारे में

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8,848 मी. पर 19 मई 2016 को सुबह 9:30 पर पहुंचकर देश एवं प्रदेश का झंडा फहराया। साथ ही मध्यप्रदेश के प्रथम पर्वतारोही बनकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

विश्व की 7वें नंबर की चोटी तथा आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी 2.228 मी० माउंट माउंट कोजिअस्कों पर 15 अगस्त 2024 को सुबह 9:22 बजे देश का ध्वज फहराया एवं राष्ट्रगान गाने वाले प्रथम भारतीय होने का गौरव प्राप्त किया।

लद्दाख पैगोंग झील पर 45 डिग्री में 14,600 फीट की ऊंचाई वा 21 किमी की हाफ मैराथन पूरी कर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया।

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, कुल्लू मनाली लेह होते हुए खारदुग-ला दर्श जोक कि 18.380 फीट की उंचाई पर 600 कि.मी. की चढ़ाई है तथा माइनस तापमान में 09 दिन में साइकिल चलाकर लगातार 03 वर्षो 2017,2018 एवं 2019 में पूर्ण कर मध्यप्रदेश के प्रथम साइकिलिस्ट बनने का गौरव प्राप्त किया।

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क उमलिंग ला दर्रा जो 19,300 फीट की ऊंचाई पर है लेह से 04 दिन में 368 कि.मी. माइनस तापमान में साइकिल द्वारा चढ़ाई पूर्ण कर भारत के प्रथम राईडर।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.