भोपाल की सुधरी लेकिन इंदौर सहित 29 जिला मुख्यालयों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी

Updated on 10-08-2025 02:07 PM
भोपाल। हमारी सांसों को चलाने वाली हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। मध्य प्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों में से 29 में इसकी गुणवत्ता खराब हुई है। हालांकि 26 जगह सुधार भी हुआ है। बड़े शहरों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुधरा है तो इंदौर का खराब हुआ है।यह जानकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल (पीसीबी) के वार्षिक प्रतिवेदन में सामने आई है जो हाल ही में विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था। प्रतिवेदन में वर्ष 2023-24 के मुकाबले वर्ष 2024-25 के औसत एक्यूआई की तुलना की गई है। इंदौर का एक्यूआई 113 से 114 हो गया है।

एक्यूआई पता करने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाते हैं। इनमें लगे सेंसर से अलग-अलग प्रदूषकों के विश्लेषण से एक्यूआई निकलता है, जिसे शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाता है। एक्यूआई जितना अधिक होता है हवा की गुणवत्ता उतनी ही खराब मानी जाती है।

एक्यूआई संतोषजनक नहीं

कई जिला मुख्यालयों का वर्ष 2024-25 का औसत एक्यूआई अच्छा तो दूर संतोषजनक भी नहीं रहा। सर्वाधिक एक्यूआई सिंगरौली का 154 रहा। औद्योगिक गतिविधियां, कोयला आधारित प्लांट, मौसम जिससे धूल के कण ऊपर नहीं जा पाते और वाहनों की अधिक संख्या इसकी मुख्य वजह है।

ग्वालियर का एक्यूआई पिछले साल की तुलना में घटकर भी 130 रहा। कारण, सड़कों पर धूल के कारण इसके बड़े कणों से पीएम 10 का स्तर अधिक रहता है। निर्माण कार्यों के चलते भी धूल अधिक रहती है। वाहन प्रदूषण, खुले में कचरा जलाने, कोहरा अधिक होने के कारण ठंड के मौसम में धूल के कण निचले स्तर पर ही रह जाने से यहां की गुणवत्ता बिगड़ती है।

रिपोर्ट के अनुसार नर्मदापुरम, रतलाम, इंदौर, भोपाल, धार और हरदा का एक्यूआई 100 से ऊपर यानी संतोषजनक नहीं रहा। बता दें, एक्यूआई धूल के कण पीएम (पर्टिकुलेट मैटर) 10, पीएम 2.5, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड गैस, सल्फर डाई ऑक्साइड गैस, धुएं से निकलने वाली कार्बन मोनो ऑक्साइड और ओजोन के स्तर से निकाला जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.