भोपाल में शनिवार रात बिगड़ी हवा की क्‍वालिटी, AQI 200 पार, नगर निगम ने देर रात छिड़का पानी

Updated on 30-11-2025 01:36 PM

भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक वायु गुणवत्ता बिगड़ गई, जिसके चलते एक्यूआइ 200 के पार पहुंच गया। यह देखते हुए नगर निगम अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में फागर मशीनों से पानी का छिड़काव किया और देर रात तक वायु गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास जारी रहा। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में आतिशबाजी होने व शहर में चल रहे निर्माण कार्याें के कारण वायु प्रदूषण फैल रहा है और एक्यूआई तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से नगर निगम ने शाम साढ़े सात बजे से छह बजे तक पानी का छिड़काव शुरू करवाया है।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने और हवा में शामिल धूल के कणों को जमीन पर लाने के दृष्टिगत निगम द्वारा शहर में दो फागर मशीनों और पांच टेज्क्टर माउंट स्प्रे मशीनों से लगातार सड़कों पर काफी ऊंचाई तक एवं सड़कों के किनारे पेड़ों आदि पर शाम साढ़े सात बजे से छह बजे तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

इन इलाकों में किया पानी का छिड़काव

निगम द्वारा न्यू मार्केट, रोशनपुरा, रंगमहल, टीटी नगर थाना क्षेत्र, तात्याटोपे नगर स्टेडियम रोड, माता मंदिर, मैनिट कालेज, लालघाटी, एयरपोर्ट मेन रोड, गांधी नगर, कोहेफिजा, एमएलए रेस्ट हाउस, स्टेट बैंक चौराहा रायल मार्केट, कलेक्टर कार्यालय, पर्यावास प्रदूषण केन्द्र, मनीषा मार्केट, चार इमली, 10 नंबर मार्केट, अरेरा कालोनी क्षेत्र, हनुमान मंदिर 1100 क्वाटर्स, सुभाष स्कूल, ईदगाह हिल्स, सुल्तानिया रोड, पुराना सचिवालय, छह नंबर मार्केट, नेहरू नगर, जैन मंदिर सैकंड स्टाप, तुलसी नगर, भारतमाता चौराहा, होटल पलाश, श्यामला हिल्स, पर्यावास भवन सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.